विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता स्तर में अभिवृद्धि की निरंतरता हेतु प्रयासरत हैं मोतिमपुर स्कूल के व्याख्याता केजवा राम साहू, अपने निवास से ही लगातार कर रहे हैं ऑनलाइन कक्षा का संचालन

विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता स्तर में अभिवृद्धि की निरंतरता हेतु प्रयासरत हैं मोतिमपुर स्कूल के व्याख्याता केजवा राम साहू, अपने निवास से ही लगातार कर रहे हैं ऑनलाइन कक्षा का संचालन
– जिले में पढ़ई तुंहर दुआर योजना के तहत शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन क्लास व मोहल्ला क्लास के माध्यम से बच्चों को लगातार दी जा रही है शिक्षा।
कवर्धा- कबीर क्रांति शासन केे शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना पढ़ई तुंहर दुआर के तहत जिले में शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन क्लास व मोहल्ला क्लास के माध्यम से बच्चों को लगातार शिक्षा दी जा रही है। कई शिक्षक बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
सहसपुर लोहारा ब्लाक अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल मोतिमपुर के व्याख्याता केजवा राम साहू जिले मे बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन हेतु संचालित मिशन 90 कार्यक्रम अंतर्गत व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से “विद्यार्थी परामर्श कार्यक्रम” में महती भूमिका निभाते हुए सैकड़ो विद्यार्थियों को विषयगत परामर्श व समाधान कारक परीक्षोपयोगी टीप्स देते रहे हैं। साथ ही सोशल फिजिकल डिस्टेन्सिग के साथ स्वयं के घर के बरामदे पर व्हाईट बोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों की कक्षाएँ ले रहे हैंं। केजवा राम पांच वर्षों तक शासकीय आईटीआई कबीरधाम में प्रशिक्षण अधिकारी पद पर पदस्थ रहे। लेकिन अंग्रेजी विषय के अध्ययन व अध्यापन के साथ ही बच्चों को अंग्रेजी सिखाने की ललक ने उन्हें पुनः स्कूल खींच लाई। विद्यार्थियों का व्हाट्सएप ग्रुप तैयार कर आवश्यक मार्गदर्शन व रिडिंग, राईटिंग टास्क नियमित रूप से विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता स्तर में अभिवृद्धि की निरंतरता हेतु प्रयास करते हैं।
राज्य स्तर के cgschool.in वेबसाइट के माध्यम से आनलाईन वर्च्युअल क्लास संचालन मे इनकी सक्रिय सहभागिता सतत् बनी हुई है। 121 आनलाईन वर्च्युअल कक्षाएँ संचालित कर सक्रिय सहभागिता दे रहें हैं। उन्होंने तीसरे लाक डाउन के दौरान ई-कामर्स को डिलीवरी अनुमति उपरान्त आन लाईन क्लास के लिए आवश्यक संसाधन अमेजन से टेबलेट, ग्राफिक पेन, माईक सेट, आडियो-विडियो सिस्टम आदि क्रय कर निवास से ही आन लाईन कक्षाएँ संचालित कर रहे हैं। साथ ही कक्षा को फेसबुक लाईव के माध्मम से अँग्रेजी भाषा की समझ को सर्व सुलभ बनाने का संजीदा प्रयास कर रहे हैं। साथ ही अब स्वयं के नाम पर तैयार यूट्यूब चैनल के माध्यम से पूरे उत्साह, लगन व समर्पित भाव से अध्यापन मे लगे हुए हैं। इनका कार्य अन्य शिक्षकों के लिए अनुकरणीय है।




