कवर्धा

तीन विपत्तिग्रस्त परिवार को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

तीन विपत्तिग्रस्त परिवार को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

कवर्धा, कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने जिला प्रशासन द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत तीन विपत्तिग्रस्त परिवारों को 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसके तहत कवर्धा तहसील के ग्राम पथर्रा निवासी श्रीमती चम्पाबाई को जहरीले सर्प काटने से उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री रामानुज सिंह परिहार, ग्राम डबराभाठ निवासी श्री अखिल कोसले को जहरीले सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री सनत कोसले एवं सहसपुर लोहारा तहसील के ग्राम कल्याणपुर निवासी श्री सोनू को नाला (झोरी) में गिरने व डूबने से मृत्यु होने पर संयुक्त विपत्तिग्रस्त मृतक की बहने (कुमारी युवरानी, कुमारी पायल, कुमारी संगीता) को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।  

Spread the love

Related Articles

Back to top button