कवर्धा

देखिये कबीर क्रांति की रिपोर्ट उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से आदित्यवाहिनी कवर्धा के पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात** उपमुख्यमंत्री को आगामी 12 से 15 फरवरी तक कवर्धा में आयोजित होने वाली हिंदूराष्ट्र संगोष्ठी एवं धर्मसभा के लिए आमंत्रित किया**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये कबीर क्रांति की रिपोर्ट

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से आदित्यवाहिनी कवर्धा के पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात**

  1. उपमुख्यमंत्री को आगामी 12 से 15 फरवरी तक कवर्धा में आयोजित होने वाली हिंदूराष्ट्र संगोष्ठी एवं धर्मसभा के लिए आमंत्रित किया**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़

कवर्धा,,आदित्यवाहिनी कवर्धा के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से सौजन्य मुलाक़ात की। इस मुलाकात में पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को आगामी 12 से 15 फरवरी तक कवर्धा में आयोजित होने वाली जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के हिंदूराष्ट्र संगोष्ठी एवं धर्मसभा के लिए आमंत्रित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन नगर में एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में हो रहा है, क्योंकि लगभग 10 वर्षों बाद पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज कवर्धा नगर में पधारने जा रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज का कवर्धा नगर में आगमन हमारे लिए बहुत ही सम्मान और सौभाग्य की बात है। यह हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। मुझे विश्वास है कि इस कार्यक्रम से न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को बल मिलेगा, बल्कि धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने इस धर्मसभा के आयोजन के लिए आदित्यवाहिनी संस्था को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए वे हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।
आदित्यवाहिनी संस्था के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम शंकराचार्य जी के विचारों और उनकी शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे, साथ ही पूरे क्षेत्र में धर्म, संस्कृति और संस्कृतियों के संरक्षण को बढ़ावा देंगे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button