कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
“उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 40 दिव्यांगजनों को सौंपी स्कूटी की चाबी”

“दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का ऐतिहासिक पहल”

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा कबीर क्रांति,,छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान करने की पहल की जा रही है, जिसमें दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कबीरधाम जिले के 40 दिव्यांगजनों को स्कूटी का वितरण किया है।

इस पहल से न केवल दिव्यांगजनों को शारीरिक मदद मिलेगी, बल्कि यह उनकी मानसिक स्थिति को भी सशक्त बनाएगी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार दिव्यांगजनों के उत्थान और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सतत प्रयासरत है।

इस योजना के अंतर्गत अब तक कुल 73 दिव्यांगजनों को स्कूटी प्रदान की जा चुकी है, जिसमें से 33 दिव्यांगजनों को पहले ही स्कूटी वितरित की जा चुकी है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का उद्देश्य है कि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनें और उन्हें समाज में बराबरी का दर्जा मिले।

 

Spread the love

You missed