कवर्धादुर्ग

गांजा तस्कर को पकड़ने में बोडला पुलिस को मिली सफलता

गांजा तस्कर को पकड़ने में बोडला पुलिस को मिली सफलता

कवर्धा,डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. ध्रुव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री अजित ओगरे के मार्गदर्शन मे थाना बोडला पुलिस के द्वारा दिनांक 08.08.2020 को कवर्धा जबलपुर मार्ग मेन रोड़ एन एच -30 मे एक काला रंग के मोटर सायकल अपाचे क्रमांक HR – 05 , AY – 5161 मे अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा ले जा रहे है की सुचना मुखबीर के जरिये प्राप्त हुई है जिसको नाकाबंदी कर पकडा गया जो आरोपी 01. रवि कुमार पिता मानसिह हरिजन उम्र 23 साल साकिन कुड़क जागीर थाना तरौरी जिला करनाल राज्य हरियाणा , 02. प्रवीण कुमार पिता राजकिरण उम्र 27 साल साकिन कुड़क जागीर थाना तरौरी जिला करनाल राज्य हरियाणा के कब्जे से 21.00 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा को जप्त किया गया तथा आरोपियो के विरूद्व थाना बोडला में अपराध कमांक -173/2020 धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया जिसमें थाना बोडला प्रभारी श्री संतराम सोनी , सउनि . पंचराम वर्मा , प्र . आर 64 श्रवण चंद्रवंशी . आर . 202 सरेश धुर्वे , आर . 422 नन्हे नेताम , आर . 739 संजू चंद्रवंशी , आर 875 खेमन्त राठौर , आर . 762 युसुफ खान , आर . 639 संजीव वैष्णव एवं डायल 112 के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा । .

Spread the love

Related Articles

Back to top button