कवर्धादुर्ग

कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पांच सौ से अधिक मरीजों का दांतों से संबंधित रोगों का हुआ सफल उपचार

कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पांच सौ से अधिक मरीजों का दांतों से संबंधित रोगों का हुआ सफल उपचार

कवर्धा,। कबीरधाम जिले के आदिवासी बैगा बाहूल पंडरिया विकासखंड के कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दंत रोग चिकित्सक की सेवाएं मिलने के बाद वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को इसका भरपूर लाभ मिल रहा। दंत रोग विशेषज्ञ

डॉ. स्वप्निल साधु ने बताया कि शासन एवं जिला प्रशासन के विशेष सहयोग से अप्रैल माह से कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दंत रोगों के उपचार शुरू किया गया है। अब तक वनांचल क्षेत्र के लगभग पांच सौ से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दांतों में होने वाली विभिन्न बीमारियों का उपचार किया जा रहा है साथ ही टेडे-मेड़े दांत को निकालकर सीधे दांत भी लगाने की सुविधा यहां उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि जीवन दीप समिति द्वारा निर्धारित शुल्क पर ही यह पूरा उपचार किया जा रहा है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button