कवर्धा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार कार्यालय के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत निर्मित आवासों के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति के संबंध में सभी जनपद पंचायतों के योजना प्रकोष्ठ में पदस्थ विकासख्ांड समन्वयक, तकनीकी सहायक, डाटा एंट्री आपरेटर एवं ग्राम पंचायतों में चयनित आवास मित्रों का तीन चरणों में एक-एक दिवसीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में 4 जून को जनपद पंचायत कवर्धा और सहसपुर लोहारा, द्वितीय चरण में 6 जून को जनपद पंचायत बोड़ला और तृतीय चरण में 7 जून को पंडरिया जनपदों के संबंधितो को प्रशिक्षण दिया गया।
समीक्षा बैठक में एजेण्डावार बिन्दुओं पर चर्चा किया गया जिसमें वर्ष 2017-18 में द्वितीय किस्त प्रदाय उपरांत अपूर्ण आवास, वर्ष 2018-19 में तृतीय किस्त प्रदाय उपरांत अपूर्ण आवास,वर्ष 2018-19 में प्रथम किस्त भुगतान उपरांत अप्रारंभ आवास का हितग्राहीवार समीक्षा जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण श्री पंकज मिरे द्वारा किया गया। जिसमें ऐसे हितग्राही जिनके द्वारा योजनांतर्गत प्राप्त राशि को आवास निर्माण न कर किसी अन्य कार्य में व्यय कर दिया गया है, उन्हे नोटिस देने के उपरांत वसूली हेतु भेजने के लिये निर्देशित किया गया। बैठक में वर्ष 2019-20 में नवीन लक्ष्य के विरूद्ध पंजीयन के संबंध में एवं अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा किया गया। उक्त समीक्षा बैठक में जिला योजना प्रकोष्ठ के आवास समन्वयक, सहायक अभियंता, सहायक प्रोग्रामर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



