तरुण नाथ योगी बने राष्ट्रीय हिंद सेना के प्रदेश अध्यक्ष संगठन के उद्देश्य से कराया अवगत

तरुण नाथ योगी बने राष्ट्रीय हिंद सेना के प्रदेश अध्यक्ष संगठन के उद्देश्य से कराया अवगत
अनीश राजपूत
बालोद-राष्ट्रहित में समर्पित एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही राष्ट्रीय संगठन हिन्द सेना से अब बुद्धिजीवी काम काजी एवं ग्रहणी महिलाओं तथा आदिवासियों व दलितों को भी बड़े पैमाने पर जोडा जा रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू ने कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष पद पर बालोद जिले के तरुण नाथ योगी ,प्रदेश संगठन मंत्री पद पर साकिर खान और जिला महामंत्री सुनील जैन,हिन्द सेना मजदूर यूनियन के प्रदेश महामंत्री के पद पर प्रमोद सारडा को नियुक्त किया है।
कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष तरूण नाथ योगी ने प्रेसवार्ता में बताते हुए कहाँ की संगठन के उद्देशो के अनुरूप खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन देने सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में पहले जिला स्तरीय और फिर राज्य स्तरीय खेल का आयोजन तथा निर्धन कन्याओं का सामुहिक विवाह का आयोजन किया जाना है,हाल ही में 1 जुलाई से सम्पूर्ण भारत में सात लाख पौधे रोपण का शुभारम्भ किया गया है कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तरुण नाथ योगी ने संयुक्त रुप से जानकारी देते हुए बताया की हिन्द सेना के राष्ट्रीय स्तर का समाजसेवी संगठन है इसकी प्रादेक्षिक व जिला स्तर की ईकाइयां छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश, बिहार,उत्तर प्रदेश झारखंड,वेस्ट बंगाल,राजस्थान, तेलंगाना ,आंध्रप्रदेश,महाराष्ट्र,दिल्ली समेत देश के अधिकतर राज्यो से संक्रियता के साथ कार्य कर रही है श्री योगी ने बताया की संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में रहे हैं
उन्होंने बताया कि विभिन्न रुप से समाज सेवी संगठन समय – समय पर चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर निराक्षितो को भोजन कंबल, दवा वितरण आदि का आयोजन करती है संगठन से जुड़े सदस्य जरूरत मंदों को रक्तदान करने के लिए हर समय तैयार रहते हैं श्री योगी ने बताया कि हिंद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू के मार्गदर्शन में सभी राज्यों में इस तरह के शिविर लगातार आयोजित किए जाते हैं उन्होंने बताया कि हिंदसेना तथा विख्यात समाज सेवीका अलका लांबा के नेतृत्व वाली गो इंडिया फाउंडेशन द्वारा भारत की आजादी की 63वी वर्षगांठ पर देश भर में एक ही दिन एक ही समय पर शिविर आयोजित कर कुल 63हजार यूनिट रक्तदान किया गया था जो कि एक वैश्विक रिकॉर्ड है श्री योगी ने आगे जानकारी दी कि भारत की 75 वर्षगांठ पर ऐसे ही राष्ट्र व्यापी शिविर आयोजित कर 75 हजार यूनिट रक्तदान का राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वैद्य ने रखा है
इनके साथ ही हिंदसेना द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय पर्व तथा देश के महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि के अवसर पर चिकित्सा दवा एवं भोजन वितरण शिविरो तथा युवाओं को राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते हुए उनमें देश प्रेम की भावना जगाने के उद्देश्य देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का भी आयोजन हर वर्ष किया जाता है श्री योगी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू जी की सोच है कि अब उनका संगठन समाज की बुद्धिजीवी कामकाजी महिलाओं तथा दलित आदिवासी नेताओं को जोड़कर आदिवासियों दलितों व महिलाओं के सवंगिणि उत्थान की दिशा में भी आगे बढ़े इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए अन्य प्रभाग / ब्रिगेड की राष्ट्रीय एवं प्रदेश इकाई इनके साथ ही संभाग जिला और ब्लॉक स्तर की इकाइयों भी इसके उपरांत गठित की जाएगी (हिंदसेना के मुख्य उददेश्य) समाज सेवी संस्था हिंदसेना के मुख्य उददेश्य एवं कार्य इस प्रकार है( 1 )युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित कर उन्हें देश के प्रति जवाबदेह बनाना (2) केंद्र व राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराकर उन्हें लाभ दिलाना प्रतिभाओ को उभारना (3) महिला दलित उत्पीड़न रोकना दहेजप्रथा बालविवाह बालश्रम रोकना गर्भस्थ शिशु के लिंग परीक्षण पर रोक के लिए जमीनी पहल करना निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराना (4) छुआछूत व जातिवाद के खात्मे की पहल( 5 )गरीबो को निशुल्क विधिक सहायता (6) नशाबंदी व स्वच्छता के लिए जागरुता (7) अभियान पौधारोपण शिक्षा का प्रसार भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान




