रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना तेजी से अपने पांव पसार रहा है। अब प्रदेश के वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर का पीएसओ भी कोरोना से संक्रमित पाया गया। रिपोर्ट आने के बाद पीएसओ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पीएसओ हाल ही में यूपी से लौटा था। उसके यूपी से लौटने के बाद मंत्री ने पहले उसे टेस्ट कराने और उसकी रिपोर्ट के बाद ही बंगला आने की ताकीद दी थी। पीएसओ की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद मंत्री का बंगला ऐहतियातन सील कर दिया गया है। हालांकि उसके यूपी से लौटने के बाद उसकी मंत्री अकबर से कोई मुलाकात नहीं हुई थी। फिर भी बंगला सील करने के पीछे की वजह मानी जा रही है कि वहां के किसी कर्मचारी से उसकी मुलाकात न हुई हो। आपको बता दें इससे पहले रायपुर सांसद सुनील सोनी का भी पीएसओ पॉजीटिव पाया गया था। जिसके बाद सांसद ने खुद को अपने घर में क्वारंटाइन कर लिया है। लेकिन बाद में उनका रिपोर्ट निगेटिव आया था. छत्तीसगढ़ के मंत्री अकबर का पीएसओ निकला कोरोना पॉजीटिव, हाल ही में यूपी से लौटा था, बंगला किया गया सील Spread the love Post navigation छः वर्ष पूर्व घटित अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी परिजन ही निकले हत्यारे, हत्या के लिए दिये थे, 01 लाख रूपये की सुपारी जीजा और साला ने सुपारी लेकर किया हत्या सगा भाई ही निकला हत्या का साजिशकर्ता, पेशे से है, ग्राम कोटवार रायपुर: लोक निर्माण मंत्री ने नवा रायपुर में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के निर्माणाधीन आवासों का किया निरीक्षण