नाली निर्माण में गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, स्थानीय नागरिकों ने लगाए अनियमितता के आरोप** नगर के जागरूक नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की कथित मिलीभगत तथा कमीशनखोरी की संस्कृति के कारण विकास कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्यों की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए तो वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति -: पंडरिया। नगर पालिका परिषद पंडरिया द्वारा गांधी चौक स्थित महामाया गेट से मोदेराम चौक के ओर तक कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय नागरिकों में व्यापक असंतोष व्याप्त है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा प्रशासनिक निगरानी को लेकर कई गंभीर प्रश्न खड़े किए जा रहे हैं। नगरवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की खुली अवहेलना करते हुए स्थानीय रेत, मिट्टी एवं धूल-मिश्रित गिट्टी का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता संदेह के घेरे में आ गई है। नागरिकों का कहना है कि यदि निर्माण सामग्री की तकनीकी जांच कराई जाए तो कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हो सकती हैं। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर अब तक सूचना पटल (डिस्प्ले बोर्ड) नहीं लगाया गया है, जिससे कार्य की स्वीकृत लागत, एजेंसी, तकनीकी स्वीकृति, निर्माण अवधि तथा अन्य आवश्यक जानकारियां आम जनता की पहुंच से बाहर हैं। इससे कार्य की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। नागरिकों का कहना है कि जिला प्रशासन एवं कबीरधाम कलेक्टर द्वारा समय-समय पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए जाते रहे हैं, किंतु संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों द्वारा इन निर्देशों की कथित रूप से अवहेलना की जा रही है। आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता नियंत्रण के बजाय केवल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। नगर के जागरूक नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की कथित मिलीभगत तथा कमीशनखोरी की संस्कृति के कारण विकास कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्यों की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए तो वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की प्रयोगशाला जांच कराई जाए, सूचना पटल तत्काल लगाया जाए तथा कार्य की स्वतंत्र तकनीकी जांच कर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं ठेकेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नगर में चल रहे इस निर्माण कार्य को लेकर उठ रहे सवालों ने एक बार फिर विकास कार्यों की गुणवत्ता, निगरानी व्यवस्था और जवाबदेही को लेकर बहस छेड़ दी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन आरोपों को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई की दिशा में कदम उठाता है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट Spread the love Post navigation विधायक भावना बोहरा ने ₹2.69 करोड़ की लागत से वनांचल ग्राम महीडबरा से बांटी पथरा तक सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन* 2.69 करोड़ की लागत से होगा वनांचल ग्राम महीडबरा से बांटी पथरा तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण, विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन* कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट नाथ योगी समाज कवर्धा द्वारा गोरखपुर मंदिर के प्रबंधक श्री द्वारिका तिवारी जी से सौजन्य भेंट कर गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री परमपूज्य योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर नाथ योगी समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने योगी आदित्यनाथ जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समाजजनों ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी सनातन संस्कृति, राष्ट्रवाद एवं समाज सेवा के प्रेरणास्रोत हैं। उनके नेतृत्व में देशभर में सांस्कृतिक एवं धार्मिक चेतना को नई ऊर्जा मिली है। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पूरे वातावरण में श्रद्धा और सम्मान का भाव बना रहा। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट