कवर्धा

वन, परिवहन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर कवर्धा में जनदर्शन आयोजित कर जिले की समस्या और मांग से रूबरू हुए

जनदर्शन कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित
 
मौके पर हो रहा है समस्याओं का समाधान

कवर्धा,  प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, विधि एवं विधायी विभाग के मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज बुधवार को जिला कार्यालय के सभा कक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर कबीरधाम जिले वासियों से भेंट मुलाकात की। उन्होंने जनदर्शन में शामिल आवेदकों से वन-टू-वन रूबरू होकर उनके समस्याओं, मांग और शिकायत के संबंद्ध में अवगत हुए। श्री अकबर ने मौके पर ही संबधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने तथा समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन कार्यक्रम में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने भी क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, कवर्धा पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी एवं पुलिस अधीक्षक श्री के.एल.ध्रुव, डीएफओ श्री दिलराज प्रभाकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दया राम के., अपर कलेक्टर श्री जे.के.ध्रुव एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
मंत्री श्री अकबर कबीरधाम जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस से रोकथाम तथा नियन्त्रण के बाद अनलॉक बाद पहली बार जनदर्शन आयोजित कर जनता से रूबरू हुए। जनदर्शन कार्यक्रम में कबीरधाम जिले के कवर्धा, बोड़ला, पंडरिया तथा सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्रामीणजन तथा जनप्रतिनिधि शामिल हुए। आवेदकों ने ग्राम पंचायतों में गौठान निमार्ण की मांग की गई। इसके अलावा ग्रामीणों ने सीसी सड़क, नए ट्रांसफार्मर, ईलाज के आर्थिक सहायता, पीएम आवास, पेयजल के लिए हैण्डपम्प की मांग की गई। जनदर्शन कार्यक्रम मे
शाला संगवारी शिक्षकों ने वनमंत्री से भेंटकर आभार व्यक्त किया-

कबीरधाम जिले से शाला संगवारी शिक्षकों और उनके अभिभावकों ने जनदर्शन कार्यक्रम में आज वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, विधि एवं विधायी विभाग के मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर से भेंट कर जिले में इस वर्ष भी शाल संगवारी की भर्ती करने और उनके एक वर्ष का समय बढ़ाने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशा अनुसार वन, परिवहन मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर की विशेष पहल पर कबीरधाम जिले में शिक्षकविहीन एवं एकल शिक्षक स्कूलों में शिक्षकों की कर्मी को दूर करते हुए शिक्षक की गुणवत्ता सुधार के लिए 107 शाला संगवारी की वैकल्पिक भर्ती पिछले वर्ष की गई थी। श्री अकबर के पहल पर इस वर्ष भी जिले के इन सभी स्कूलों में शाला संगवारी की वैकल्पिक भर्ती की जायेगी। कबीरधाम जिला प्रदेश का पहला जिला है, जहां छत्तीसगढ़ सरकार की नीति के तहत डीएमएफ मद से शाला संगवारी शिक्षक की वैकल्पिक भर्ती की गई है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button