व्यापार के साथ स्वास्थ्य को भी दे प्राथमिकता – आकाश आहूजा तनाव और थकान मुक्त व्यापार करें – कैट व्यापार भी परिवार भी – कैट समय प्रबन्धन के साथ सुरक्षित व्यापार करें व्यापारी सेवा क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय के लिए अलग दिशानिर्देश जारी करने का करेंगे निवेदन कंफ्डरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कवर्धा में दुकानों के समय के निर्धारण हेतु सभी ट्रेड से आम सहमति बनाने का आह्वान किया है । कवर्धा,,डी एन योगी कबीर क्रांति 9425558295 कवर्धा,कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश आहूजा , प्रदेश मंत्री दिनेश जैन ने कहा है कि देश और प्रदेश में बढ़ रहे संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा दुकानदारों को है । दूसरी ओर लॉक डाउन में जिस तरह से व्यापारियों को नुकसान हुआ है उसकी पूर्ति के लिए व्यापार का सतत चालू रहना आवश्यक है । कैट ने राज्य सरकार द्वारा व्यापार के लिए समय देकर राहत देने के लिए आभार व्यक्त किया है । परन्तु व्यापारियों को लॉक डाउन के समय मे मिले अनुभव के आधार पर दो चीजें निकलकर आई है जिसमे पहला स्वास्थ्य और दूसरा व्यापार , इसलिए कैट का मानना है कि स्वस्थ्य रहकर सुरक्षित व्यापार के जरिये ही हम लंबे समय तक व्यापार कर पाएंगे । व्यापारियों को व्यापार के अलावा सार्वजनिक जीवन और परिवार में समय देने से तनाव और थकान से मुक्ति मिल सकती है और स्वस्थ्य व्यापारी अपने परिवार का भविष्य सुखमय बना सकता है । कैट ने कहा कि व्यापार का समय उतना होना चाहिए जिससे व्यापारी पारिवारिक, सामाजिक एवं अन्य उत्तरदायित्व का निर्वहन भी कर सके और व्यापारी का जीवन सुखमय हो सके । कैट ने कवर्धा के सभी ट्रेड के व्यापारियो से आग्रह किया है कि वे व्यापार का एक समय निर्धारण कर तनाव और थकान मुक्त व्यापार करे । साथ ही संक्रमण से बचाव के सभी उपायों को अमल में लाकर काम करे । व्यापार करते हुए मास्क, सेनेटाइजर और फिजिकल दूरी बनाकर रखें , अपने परिवार को पर्याप्त समय देकर अपने जीवन में उत्साह बनाये रखें । कैट के आग्रह पर कवर्धा जनरल व्यापारी संघ के अध्यक्ष कमल आहूजा, उपाध्यक्ष जय गुप्ता, सचिव संजय मित्तल, कोषाध्यक्ष शिव जायसवाल ने सभी जनरल एवं फैंसी स्टोर को सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक संचालित करने का निर्णय लिया है । इसी तरह कवर्धा के इलेक्ट्रॉनिक संघ के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह मुटरेजा, उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह दारा, सचिव रत्नेश लुनिया , कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता ने सभी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल्स दुकानों को सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक खोलने का निर्णय लिया है । कवर्धा एजेंसी एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश आहूजा, उपाध्यक्ष अजित पात्रो, सचिव रियाज शेखानी, कोषाध्यक्ष कन्हैया गुप्ता ने लेटर जारी कर सभी एजेंसी संचालको को सुबह 8 से शाम 7 तक कार्य करने को कहा है । इसके अलावा मोबाइल एसोसिएशन, कपड़ा व्यापारी संघ सहित अन्य ट्रेड ने इस समय के लिए औपचारिक सहमति जताई है । कैट ने व्यपारियों की इस पहल का स्वागत किया है और जल्द ही जिलाधीश महोदय को कवर्धा व्यापारियों की मंशा से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशानिर्देश जारी करने हेतु निवेदन करेंगे । कैट ने सेवा क्षेत्र से जुड़े ट्रेड जैसे होटल, स्ट्रीट फूड, सेलून , रेस्टोरेंट, लॉज , परिवहन और बीमा क्षेत्र से जुड़े लोगों से भी साप्ताहिक अवकाश और समय के लिए सुझाव मांगे है । Spread the love Post navigation कैट का आज से देश भर में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का एक राष्ट्रीय अभियान पंडरिया नगर पंचायत में सर्वदलीय शांति सभा आयोजित कर स्व.श्री जोगी जी को दी श्रधांजलि व उनकी याद में कर्मचारियों को बांटा गया कोरोना संक्रमण बचाव किट सुरक्षा समाग्री