कवर्धा

*1. ट्रैफिक एडवाइजरी (आम नागरिकों के लिए)* 13 अक्टूबर 2025 को गोंडवाना समाज एवं भीम आर्मी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय कवर्धा के घेराव कार्यक्रम के कारण शहर के निम्नलिखित मार्गों पर यातायात अवरुद्ध रहेगा—** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

*1. ट्रैफिक एडवाइजरी (आम नागरिकों के लिए)*

13 अक्टूबर 2025 को गोंडवाना समाज एवं भीम आर्मी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय कवर्धा के घेराव कार्यक्रम के कारण शहर के निम्नलिखित मार्गों पर यातायात अवरुद्ध रहेगा—**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

1. आदिवासी मंगल भवन – दुर्गावती चौक मार्ग के ठीक पहले
2. राजमहल रोड में दुर्गावती चौक से राजमहल कॉलोनी मोड़ के पहले
3. करपात्री स्कूल के मुख्य द्वार के सामने
4. मंगल भवन से पीजी कॉलेज मार्ग जाने वाले रास्ते पर
5. अम्बेडकर चौक के पास

नागरिकों से अनुरोध है कि कृपया इन मार्गों का उपयोग कल न करें और वैकल्पिक मार्गों से यात्रा करें। ट्रैफिक प्रभावित होगा, इसलिए समय पूर्व योजना बनाकर यात्रा करें। पुलिस प्रशासन पूरे मार्गों पर सख्त निगरानी और नियंत्रण रखेगा। किसी भी तरह की भीड़ या अव्यवस्था की सूचना तुरंत नज़दीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

*2. दुकानदारों/व्यापारीयों के लिए विशेष अपील*

कल इन प्रभावित मार्गों पर बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण के कारण दुकानों और ठेले/गुमठियों वाले व्यापारियों का आना जाना बाधित रहेगा इसलिए आपसे अनुरोध है—

1. कल इन मार्गों पर स्थित दुकान न खोलें और माल बाहर न निकालें।
2. अपने कच्चे माल, ताज़ा माल की तैयारी पूर्व से ही कर लेवे ताकि नुकसान न उठाना पड़े।
3. यदि कोई दुकानदार दुकान खोलता है और नुकसान झेलना पड़ता है तो जवाबदारी दुकानदार की होगी ।

सभी दुकानदारों से अपील है कि इस संदेश को गंभीरता से लें और कल अपने माल और व्यवसाय की सुरक्षा के लिए आवश्यक तैयारी पहले ही कर लें। सतर्कता से आपका नुकसान रोका जा सकता है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button