कवर्धा

बोड़ला ब्लाक में शिक्षक प्रतिदिन कर रहे ऑनलाइन कक्षा का संचालन, घर बैठे पढ़ रहे हैं बच्चे

बोड़ला ब्लाक में शिक्षक प्रतिदिन कर रहे ऑनलाइन कक्षा का संचालन, घर बैठे पढ़ रहे हैं बच्चे

– पढ़ई तुंहर दुआर के अंतर्गत प्रतिदिन हो रही कक्षाएं संचालित।

,डी एन योगी कबीर क्रांति 9425558295

कवर्धा बोडला- शासन की महत्वाकांक्षी योजना पढ़ई तुंहर दुआर के अंतर्गत बोड़ला ब्लाक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी एसएल पन्द्रों के निर्देशन व सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी व ब्लाक नोडल अधिकारी हरिकृष्ण नायक के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय आनलाइन वर्चुअल क्लास में प्रतिदिन शिक्षकों द्वारा कक्षाएं संचालित की जा रही है।
शिक्षा विभाग के ब्लाक मीडिया प्रभारी रामकुमार वर्मा व जगजीवन हठीले ने बताया कि प्रतिदिन ऑनलाइन क्लास संचालित करने हेतु समय सारणी तैयार किया गया है। विभिन्न विषयों के शिक्षक निर्धारित समय सारणी के अनुसार ऑनलाइन कक्षा का संचालन कर रहे हैं। शिक्षक व विद्यार्थी स्कूल शिक्षा विभाग के सीजीस्कूल डाट इन वेबसाइट पर लागिन कर कक्षा संचालित कर रहे हैं। इस हेतु वेबेक्स मीट एप के माध्यम से मिटिंग शेड्युल तैयार कर लिंक, आईडी व पासवर्ड जिले के प्राचार्यों व संकुल प्रभारी को उपलब्ध कराया जाता है।
गुरुवार को ब्लाक में 4 वर्चुअल क्लास संचालित हुई। शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल बोड़ला के व्याख्याता रवि वर्मा द्वारा कक्षा बारहवीं भौतिकी विषय अंतर्गत वैद्युत विभव एवं धारिता, सहायक शिक्षक तारा झरिया द्वारा कक्षा चौथी गणित विषय, शिक्षक धनीराम द्वारा कक्षा आठवीं संस्कृत विषय की ऑनलाइन कक्षा का संचालन किया।

– ऑनलाइन कक्षा संचालन में शिक्षक रवि वर्मा जिले में सबसे आगे –

ऑनलाइन क्लास संचालित करने के मामले में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल बोड़ला के व्याख्याता रवि वर्मा जिले में प्रथम स्थान पर हैं। इन्होंने अब तक सबसे ज़्यादा 47 ऑनलाइन कक्षा का संचालन किया है। वर्मा प्रतिदिन ऑनलाइन कक्षा का संचालन करते हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button