कवर्धादुर्ग

कबीरधाम पुलिस के सहायक उप निरीक्षक केन्द्रीय गृहमंत्री पदक से हुये सम्मानित।

कबीरधाम पुलिस के सहायक उप निरीक्षक केन्द्रीय गृहमंत्री पदक से हुये सम्मानित।
कवर्धा,,डी,एन योगी,9425558295

भारत सरकार, गृह मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा कबीरधाम जिले के वर्ष 2019 में अन्वेषण में उत्कृष्ठता हेतु केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सहायक उप निरीक्षक दीपक सिंह चैहान को सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. ध्रुव के द्वारा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त प्रमाण-पत्र व पदक देकर सम्मानित किये। सहायक उप निरीक्षक दीपक सिंह चैहान के द्वारा वर्ष 2018 में थाना कोतवाली मे पदस्थ रहते हुये नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 18 वर्षीय युवक विनोद पिता ईश्वर नट को धारा 363,366,376(3) भादवि के अपराध में उत्कृष्ठ विवेचना कर आरोपी को न्यायालय द्वारा 20 साल की सजा एवं अर्थदण्ड से दण्डित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. ध्रुव के द्वारा सउनि दीपक चैहान को निरंतर इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य कर कबीरधाम पुलिस का नाम गौरान्वित करने हेतु बधाई दिये। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, उप पुलिस अधीक्षक श्री बी.आर.मण्डावी एवं कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button