कवर्धा

विधायक ममता चन्द्राकर के अनुसंशा पर 4 ग्राम पंचायतों मे पेयजल व्यवस्था हेतु बोर खनन

कुण्डा न्यूज़–कबीर क्रांति

विधायक ममता चन्द्राकर के अनुसंशा पर 4 ग्राम पंचायतों मे पेयजल व्यवस्था हेतु बोर खनन

विधायक पंडरिया *ममता चन्द्राकर* के अनुसंशा पर विकासखण्ड पंडरिया के 4 ग्राम पंचायतों पेंड्री कला,खरहट्टा, भुवालपुर,एवं डबरी के आश्रित ग्राम बिजाभाठा मे पेयजल आपूर्ति के लिए हैंडपंप हेतु बोर खनन किया गया
दरअसल पंडरिया विधानसभा क्षेत्र मे प्रथम महिला विधायक की श्रेय पाने वाली *विधायक श्रीमति ममता चन्द्राकर* 2018 के विधानसभा सम्पन्न होने एवं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से 36 हजार मतों से भी अधिक मतों से विजय होने गौरव प्राप्त होने के बाद वह सक्रिय रूप से जनसेवा मे जुट गई जिस विश्वाश से क्षेत्र की जनता ने उन्हें रिकार्ड मतों से चुना उस विश्वास मे खरा उतरने कोई कोर-कसर नही छोड़ रही है। *विधायक श्रीमति ममता चन्द्राकर* 18 माह के इस छोटे कार्यकाल मे कई विकास कार्य करवाये है और कई विकास कार्य प्रगति पर है एवं आमजन,किसानों के सुख-दुख मे भी हरदम जनता की बीच पहुंच जाती है।क्षेत्र की जनता की कोई भी समस्या हो उसे पूरे ध्यान से सुनकर उसका समाधान करने हर संभव प्रयास करती है। *श्रीमति चन्द्राकर* अपने क्षेत्र मे विकास कार्य की गति को एक कदम आगे बढाते हुए सरपंच/उपसरपंच एवं पंचगणो के विशेष मांग पर अपने विधानसभा अंतर्गत पंडरिया ब्लॉक के 4 ग्राम पंचायतों मे पेयजल समस्या का निदान करते हुए बोर खनन करवाया जिसमे ग्राम पंचायत पेंड्री कला के सार्वजनिक स्थल शिवमंदिर परिसर,ग्राम पंचायत खरहट्टा के स्कूल प्रांगण एवं ग्राम पंचायत डबरी के आश्रित ग्राम बिजाभाठा के सार्वजनिक स्थल,भुवालपुर के सार्वजनिक पर पेयजल हेतु हैंडपंप के लिए बोर खनन करवाया *श्रीमति ममता चन्द्राकर* को ग्राम पंचायत पेंड्री के सरपंच जलेश्वर प्रसाद चन्द्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष पंडरिया कौशल चन्द्राकर एवं समस्त पंचगणो ने ग्राम पंचायत डबरी के सरपंच श्रीमति रिंकी/अशोक वैष्णव एवं समस्त पंचगण व ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत खरहट्टा के सरपंच गिरीश चन्द्राकर, उपसरपंच श्रीमति जानकी/वीरेंद्र चन्द्राकर एवं समस्त पंचगण व ग्रामवासियों ने ग्रामपंचायत भुवालपुर के सरपंच गणेश यादव,उपसरपंच राजधानी गबेल,एवं समस्त पंचगण एवं ग्रामवासियों ने धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया

Spread the love

Related Articles

Back to top button