कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कृषि विभाग में करोड़ो रुपए की गड़बड़ी की आशंका , अप्रशिक्षित महिलाओं को बाटे दाल मिल**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कृषि विभाग में करोड़ो रुपए की गड़बड़ी की आशंका , अप्रशिक्षित महिलाओं को बाटे दाल मिल**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़
कवर्धा , कबीरधाम कृषि विभाग के द्वारा महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मा योजना अंतर्गत तीन तीन लाख रुपए की दाल मिल का वितरण किया गया है। कबीरधाम जिले में चार विकासखंड है। पंडरिया , बोड़ला,सहसपुर लोहारा और कवर्धा है । चारों विकासखंड में दस दस मिल का वितरण किया गया है। मतलब कबीरधाम जिले में चालीस समूह को चालीस दाल मिल दिया गया है। जो कबाड़ होते दिखाई दे रहा है।
आत्मनिर्भर के बजाए जमा पूंजी की गायब
महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं ने समूह गठन के समय जो अपनी बचत राशि खाता में जमा किए थे । दाल मिल से आमदनी तो हुआ नहीं तो बिजली बिल जमा करने के लिए बचत खाते की राशि से बिजली का बिल का भुगतान किया गया और कुछ समूह का बिल नहीं जमा होने के कारण लोक अदालत में मामला चल रहा हैं ।
अप्रशिक्षित महिलाओं को दिया गया दाल मिल
कृषि विभाग के अधिकारी मिल खरीदी में भ्रष्टाचार करने की नीयत से अप्रशिक्षित महिलाओं को दाल मिल खरीद कर दे दिया। महिला स्व सहायता समूह की दीदियों को कुछ दिन का प्रशिक्षण भी दिलाया गया उसमें भी गड़बड़ी की गई। आज सभी दाल मिल बंद है जिससे महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को भारी नुकसान हो रहा हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारियो ने आत्मा योजना की राशि से मालामाल हो गए।
जांच की आवश्यकता
दाल मिल खरीदी और वितरण में लाखों रुपए की गड़बड़ी किया गया है। अपने चाहते दुकानदार से मिल की सप्लाई किया गया था। जिसकी जांच करने की आवश्यकता है। उक्त मामले की सूक्ष्मता से जांच कराने पर तरह तरह की गड़बड़ियां उजागर होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता ।




