बालोद
ईद तो लोगो ने खूब मनाई होगी मगर,इन्होंने मनाया ऐसा ईद….

ईद तो लोगो ने खूब मनाई होगी मगर,इन्होंने मनाया ऐसा ईद….
फुरकान खान
बालोद-कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष जंहा लोग अपने घरों में रहकर ईद मना रहे इसी बीच एक ऐसी दृश्य भी देखने मिली जंहा शेख गुलाम व नावेद खान के द्वारा इस कोरोनो से लड़ रहे और इस कड़ी धूप में अपना फर्ज बखूबी निभा रहे पुलिस कर्मियों को कोल्ड्रिंक बाटते नजर आए और आपको यह जानकर भी हैरानी होगी की इन लोगो ने इस वर्ष नये कपड़े न खरीद कर उसी पैसों से सैकड़ो पुलिस कर्मियों को कोल्ड्रिंग व पानी की बोतल दिया चर्चा के दौरान शेख गुलाम ने बताया कि हम इस महामारी के दौरान प्रशासन के नियमो का पालन कर रहे है और इस महामारी में लड़ने वाले पुलिस,डॉक्टर,एवं सभी को हम सलाम करते है।




