पत्रकार पोषण साहू पर हमला करने के लिए पहुंचे छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिफ्तार, पांच आरोपी गए जेल, एक को मिली बेल

बालोद

जिले के जाने माने पत्रकार पोषण साहू पर 8 दिसंबर की रात 11.45 बजे हमला करने के उद्देश्य से पहुंचे छह आरोपी को गुंडरदेही पुलिस ने रविवार को आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया। फिलहाल छह आरोपी में से पांच आरोपी को जेल भेज दिया गया। कुछ एक और आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन न्यायालय से छह आरोपी में सभी के खिलाफ एक ही धारा लगने के बाबजूद पांच आरोपी को जेल भेजने के बाद मुख्य आरोपी ओमू साहू की जमानत होना एक सवालिया निशान खड़ा करता है। छेत्र में दहशत का माहौल पैदा करने वाले रेत माफिया ओमू साहू चूल्हापथरा, रोशन सोनाईडोंगरी, रंजीत बालोद, दिनेश्वर पाररास सहित अन्य को आखिरकार गुंडरदेही थाना प्रभारी रोहित मालेकर की कुशलता कार्य से गिरफ्तार करने में सफल हो गई। लोगों में चर्चा है कि सत्ता पक्ष कांग्रेस के दबंग नेताओं का इन माफियाओ पर संरक्षण प्राप्त है। पिस्तौल लेकर घूमने वाले इन रेत माफियाओं को सत्ता के कुछ दबंग नेता ही पाल रहे हैं। थाना प्रभारी श्री मालेकर ने बताया कि झलमला के एक फार्म हाउस में पत्रकार पोषण साहू के खिलाफ प्लानिंग की थी। प्रार्थी की शिकायत पर साइबर सेल की टीम द्वारा टावर डंप और मोबाइल ट्रेस कर आरोपियों की पतासाजी की गई। आरोपियों के खिलाफ धारा 151, 294, 506, 34क के तहत मामला दर्ज किया गया।

जो गुरूर पुलिस नहीं कर पाई वो गुंडरदेही पुलिस ने कर दिखाया

ज्ञात हो कि गुरूर छेत्र के एक पत्रकार ने भी अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गाड़ी में तोड़फोड़ का शिकायत किया है। जिसका लिंक इन्हीं लोगों से जुड़ा है। लेकिन गुरूर पुलिस आजतक इन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई। ऐसे में गुंडरदेही पुलिस ने साहस दिखाते हुए पोषण साहू की शिकायत पर गिरफ्तार कर पुलिस का नाम और ऊंचा कर कर लिया।

मुख्य आरोपी ओमू साहू को मिली बेल, प्रशासन पर उठे उंगली

कुल छह आरोपी में सभी पर एक ही धारा लगने के बावजूद मुख्य आरोपी ओमू साहू को जमानत दे दी गई। जिससे प्रशासन पर उंगली उठने लगी है। इस संबंध में जब तहसीलदार एके पुसाम ने कहा कि धारा 151 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई है। इसलिये जमानत लेने आने वाले के आधार पर जमानत दे दी गई।

“हमने अपनी ओर से आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों को पकड़ा गया। इन लोगों के खिलाफ अगर और शिकायत आई तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर फाइल तैयार की जाएगी”

” रोहित मालेकर, टीआई गुंडरदेही”

Spread the love

You missed