मकान मे आग लगने से उजड़ा गरीब का आशियाना

कबीर क्रांति कवर्धा विकासखण्ड पंडरिया अंतर्गत ग्राम केशलमरा मे एक ग्रामीण के कच्चे मकान में अचानक आग लगने की वजह से एक गरीब का आशियाना उजड़ गया। दरअसल यह घटना ग्राम केसलमरा निवासी मनहरण पिता मंगलू निर्मलकर के कच्चे सुने मकान 20 मई 2020 को शाम 7:00 बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई आग इतने भयानक थी सब धु-धु कर जलने लगा आग से मकान का पूरा मलमा जलकर राख हो गया वही मकान मे रखे सब राशन के साथ उपयोगी समान भी जलकर राख हो गया

पीड़ित मनहरण ने बताया कि वह गरीब परिवार से आता है घर मे आग लगने की वजह से सब समान जल कर नष्ट हो गया है घर मे रखे राशन गेंहू,चावंल,मसूर,दाल,चना,तेल के साथ कूलर,पंखा,गोदरेज,एवं बर्तन सहित खाने पीने की चीजें भी आग मे जल कर राख हो गया है,पीड़ित ने बताया कि इस आग मे 1.50 लाखा का समान जलकर राख हो गया उन्होंने बताया कि आग अचनाक कैसे लगा पता ही नही चला आग के लपटे उठते देख कर 112 को डायल किया जहा फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग में काबू पाने कोशिश किया गया जिसे काफी हद तक आग को बुझाया गया पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट कुण्डा थाने मे दर्ज करा दी गई है। ऊपर लॉक-डाउन के मार एवं इस आगजनी से गरीब परिवार का आशियाना भी उजड़ पीड़ित ने शासन प्रशासन से मुवाज़े की मांग की है

Spread the love

You missed