सीएससी के माध्यम से ओलंपियाड का आयोजन किया गया है मिलेंगे हजारो रुपये के ईनाम अपने आप को परखने का सुनहरा मौका

सीएससी के माध्यम से ओलंपियाड का आयोजन किया गया है मिलेंगे हजारो रुपये के ईनाम अपने आप को परखने का सुनहरा मौका
साथ ही प्रमाण पत्र जिसमे हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमो के विद्यार्थी ( शहरी एवं ग्रामीण ) भाग ले सकते है।
कबीर क्रांति बालोद, अब आप घर बैठे ही पढ़ाई के साथ साथ आप 50 हजार तक के इनाम भी जीत सकते है क्या आप भी करना चाहते है ऐसी पढ़ाई और लेना चाहते है भाग
ओलंपियाड क्या है?ह
पहले हम आपको बताना दे कि यह एक ऐसी परीक्षा है जो की स्कूली स्तर पर आयोजित की जाती है। यह परीक्षा नैशनल लेवल पर होती है। इस परीक्षा में 3री से 12वीं तक के विधार्थी भाग ले सकते है। इसमें साइंस, गणित, हिंदी, इंग्लिश के ओलिंपियाड हैं जिसमे विद्यार्थी भाग ले सकते है।
क्यों देनी चाहिए ओलंपियाड परीक्षाएं?
1-ओलंपियाड परीक्षाएं देने से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के स्तर का पता चलता है।
2-राज्य स्तर या अखिल भारतीय स्तर पर ओलंपियाड परीक्षाएं देने से विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं की जांच करने का मौका मिलता है।
3- ओलंपियाड जैसी परीक्षा देने से विद्यार्थियों को अपने ज्ञान के स्तर का और अपनी तर्कशक्ति की क्षमता का पता चलता है।
4-ओलंपियाड जैसी परीक्षाएं विद्यार्थियों की तार्किक सोच को उजागर करती हैं।
सीएससी के माध्यम से प्रत्येक वर्ष ओलंपियाड परीक्षा करायी जाएगी जिसमें राज्य स्तर, नेशनल स्तर पर 50 हजार तक की अवार्ड राशि के साथ सीएससी एवं डिजिटल इंडिया की तरफ से सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
पैटर्न NCERT का होगा।
फीस कितनी है?
प्रत्येक विषय मे भाग लेने हेतु मात्र 125रु फीस होगी जिसमें वीएलई का 35रु कमीशन होगा।
1 छात्र 1 से अधिक विषयो में भी भाग ले सकते है।
उदाहरण 1 छात्र 2 विषय 125×2 =250रु
रजिस्ट्रेशन अवधि
अंतिम तिथि 1 अगस्त 2020
कॉम्पिटिशन कब से होगी शुरू?
इसकी तारीख अगस्त के पहले ही सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी।
परीक्षा का माध्यम
अब आप अपनी भाषा का चयन खुद कर सकते है हिंदी व इंग्लिश इसमे आप किसी भी एक का चयन कर सकते है ।
पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी सीएससी / चॉइस सेंटर से संपर्क करे




