कवर्धादुर्ग

आतंकवाद विरोधी दिवस पर डीईओ आफिस के अधिकारियों व कर्ममचारियों ने ली शपथ

आतंकवाद विरोधी दिवस पर डीईओ आफिस के अधिकारियों व कर्ममचारियों ने ली शपथ

कबीर क्रांति कवर्धा– जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गुरुवार को आतंकवाद विरोधी दिवस पर अधिकारियों व कर्ममचारियों ने शपथ ली।
जिला शिक्षा अधिकारी केएल महिलांगे द्वारा सोशल डिस्टेन्सिग व मास्क का उपयोग सुनिश्चित करते हुए कार्यालयीन अधिकारी एवं कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने एवं मानव जाति मे शान्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने व मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुँचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने संबंधी शपथ दिलाई गई। इस दौरान सहायक संचालक एमके गुप्ता, यूआर चंद्राकर, एमआईएस प्रशासक सतीश यदु सहित कर्मचारीगण मौजूद थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button