पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम में आंतकवाद विरोधी दिवस पर शपथ ग्रहण कराया गया। डी एन योगी कवर्धा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आतंकवाद विरोधी दिवस पर पुलिस अधीक्षक श्री के. एल. धु्व के द्वारा कार्यालयीन पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुये शपथ दिलाया गया। आंतकवादी विरोधी दिवस के अवसर पर आंतक और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिलाया गया और कहा गया कि हमें अपने आसपास के लोगो को भी आंतकवाद नक्सलवाद और समाज में हो रहे अन्याय से अवगत कराना चाहिये। लोगो को जागरूक करने की दिशा में हमेशा कार्य कराते रहना चाहिये कहा गया। इस अवसर पर मुख्य लिपिक निरीक्षक ‘अ’ विरेन्द्र सिंह तारम उनि बेनीराम गजेन्द्र, उनि ‘अ’ भोलाराम सांडिल्य, स्टेनो युवराज असटकर, उनि ‘अ’ पूजा चौबे, सउनि ‘अ’ सुनील राव एवं समस्त कार्यालयीन स्टाप उपस्थित रहे। Spread the love Post navigation आतंकवाद विरोधी दिवस पर डीईओ आफिस के अधिकारियों व कर्ममचारियों ने ली शपथ गन्ना उत्पादक किसान ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना को किसानों के लिए संजीवनी बताया