– पढ़ई तुंहर दुआर योजना को और अधिक प्रभावी बनाने, प्रचार-प्रसार एवं सफल क्रियान्वयन हेतु कार्य करेगा प्रकोष्ठ।

डी एन योगी *कवर्धा-* शिक्षा के क्षेत्र में छग सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पढ़ई तुंहर दुआर को और अधिक प्रभावी बनाने, प्रचार-प्रसार एवं सफल क्रियान्वयन हेतु एससीईआरटी रायपुर के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तर पर मीडिया प्रकोष्ठ स्थापित की गई।
जिला शिक्षा अधिकारी केएल महिलांगे ने जिला मीडिया प्रकोष्ठ की स्थापना कर आदेश भी जारी कर दिया। इस प्रकोष्ठ में कुल पांच शिक्षकों को शामिल कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसमें शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल सोनपुरी रानी के व्याख्याता मुनव्वर बेग, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दुल्लापुर बाजार के शिक्षक मोहन लाल शर्मा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रौचन के शिक्षक भानू प्रताप सिंह राजपूत, शासकीय प्राथमिक शाला बैहरसरी के सहायक शिक्षक गजराज सिंह राजपूत व शासकीय प्राथमिक शाला डंगनिया के सहायक शिक्षक प्रशांत विश्वकर्मा के नाम शामिल हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी केएल महिलांगे, सहायक संचालक यूआर चंद्राकर, एमके गुप्ता, एमआई प्रशासक सतीश यदु आदि ने कहा कि पढ़ई तुंहर दुआर को और अधिक प्रभावी बनाने, प्रचार-प्रसार एवं सफल क्रियान्वयन में जिला मीडिया प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

– ये कार्य करेगी जिला मीडिया प्रकोष्ठ

जिला मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा पढ़ई तुंहर दुआर से संबंधित गतिविधियों, जिले में किए गए नवाचार की रिपोर्ट, सोशल मीडिया, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को प्रदान करना, प्रकाशित समाचार का संकलन कर साफ्ट कॉपी राज्य स्तरीय मीडिया प्रकोष्ठ को भेजना ताकि उक्त समाचारों व नवाचारों का प्रदर्शन एससीईआरटी के सूचना पटल व पोर्टल पर किया जा सके, जिला स्तर पर स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सूचना शिक्षा संचार सामग्री कर उसे प्रचारित किया जाना आदि कार्य किए जाएंगे।

Spread the love

You missed