कवर्धादुर्ग

महुआ बीनने गए बुजुर्ग दंपति आकाशीय बिजली गिरने से हुए घायल, 108 कर्मियों की मदद से बची जान

डी,एन, योगी,कवर्धा,  कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए जारी लाकडाउन में लोगो को स्वाथ्य सुविधाएं और 108 एम्बुलेंस की सुविधाएं मिलने से जरूरतमंद लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल कुकदूर वनांचल क्षेत्र अंतर्गत रवनगुडा के महुआ बीनने गए बुजुर्ग दंपति आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलने पर जे.ए.ई.एस 108 संजीवनी एक्सप्रेस के स्टाफ ने घायल दंपति का उपचार करते हुए उन्हें जल्द हॉस्पिटल पहुंचाकर दोनों की जान बचाई।

मिली जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय सुखराम ध्रुव अपनी पत्नी 52 वर्षीय शांति बाई के साथ सुबह जंगल में महुआ बीनने के लिए गए थे। इसी दौरान मौसम ख़राब हो गया और दोनों आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए। आकाशीय बिजली गिरने से दोनों बेहोश हो गए थे। घटना की सूचना परिजनों ने तत्काल 108 को दी। ईएमटी विनोद कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए डॉ. मनीष कुमार से ईआरसीपी की सहायता लेते हुए दोनों का इलाज करते हुए दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया में भर्ती कराया। उपचार चल रहा है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button