*दूरस्थ थानो में पदस्थ जवानो की चिंता का पुलिस कप्तान ने किया निदान।* *पुलिस जवानों के विद्यार्थी बालक/ बालिकाओं के विद्यालय जाने व वापस घर आने हेतु निशुल्क बस परिवहन का किया गया शुभारंभ।* कवर्धा,,डी एन योगी कबीर क्रांति कवर्धा,,कबीरधाम जिले के पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा पुलिस अधिकारी/जवानों के बच्चे जो केंद्रीय विद्यालय महाराजपुर में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, उन सभी बच्चों के स्कूल जाने व स्कूल से वापस आने हेतु निशुल्क बस परिवहन की सेवा उपलब्ध कराया गया है। कबीरधाम जिले के पुलिस विभाग में नियुक्त अधिकारी/जवान जो अलग-अलग थाना/चौकी/ नक्सल क्षेत्र में तैनात है, तथा बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने हेतु केंद्रीय विद्यालय महाराजपुर में एडमिशन करा विद्यालय भेज रहे हैं। व्यस्त ड्यूटी शेड्यूल के करण उन सभी के द्वारा बच्चों के स्कूल आने जाने हेतु परिवहन की चिंता व्यक्त की गई थी। जिसकी सूचना कबीरधाम जिले के पुलिस कप्तान को मिलते ही बिना विलंभ किये, आज दिनांक-12.08.2024 को प्रात: 6:30 बजे पुराना पुलिस लाइन से शासकीय बस को पुलिस परिवार के विद्यार्थी छात्र-छात्राओं के परिवहन हेतु उपलब्ध करा पुलिस ध्वज दिखाकर विद्यालय रवाना किया गया। पुलिस कप्तान के इस पहल से पुलिस परिवार के सैकड़ो बच्चों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री लालजी सिंहा एवं अधिक संख्या में पुलिस परिवार एवं बच्चे उपस्थित रहकर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के इस पहल की खूब सराहना की गई। Spread the love Post navigation *उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कावड़ियों के बीच पहुँचे अमरकंटक* *उपमुख्यमंत्री ने कांवड़ियों को किया भोजन का वितरण और साथ में बैठकर किया भोजन* *सुबह नर्मदा मैय्या मंदिर और जलेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर करेंगे पूजा* *उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर कावड़ियों के लिए भोरमदेव से अमरकंटक तक की गई है विशेष व्यवस्था* *स्वामी विवेकानंद अकादमी में फोर्स विभाग एवं अन्य विभाग के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक/यूतियों से पुलिस कप्तान ने किया मुलाकात।* *कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत 450/ युवक-यूतियों को किया गया प्रशिक्षण किट का वितरण।* *लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत में जुट जायें सफलता अवश्य मिलेगा।