
संशोधित समाचार//
बैंक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ही खुलेगी
कवर्धा, । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण ने कोविड-19 कोरोना वायरस के रोकथाम और उनके पूर्ण नियंत्रण को दृष्टिगत अगामी 14 अप्रैल तक जारी लॉकडॉउन के दौरान जिले में संचालित सभी बैंकों को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलने का समय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा एटीएम,पेट्रोल पम्प, मेडिकल, स्थापना, मेडिकल दुकान, ट्रांसपोर्टनगर, व गुड्स व कैरियर सेवाएं, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, बैकिंग सेवाएं, सीवरेज ट्रीटमेन्ट व्यवस्थाएं ,विधुत व्यपस्थापक, फायर ब्रिगेड, टेलीकॉम व इंटरनेट सुविधाएं, होटल एवं रेन्ट्रोरेन्ट (जिनमे पक्की स्थाई संरचना एवं वैध लाइसेंस उपलब्ध हो) मोबाइल रिचार्ज एवं सर्विस दुकानों के लिए अपने निर्धारित समय पर संचालित होगी। बैकों सहित सभी संस्थानों में सोशल डिस्टनसिंग सभी व्यक्तियों की दूरी कम से कम एक मीटर की दूरी हो, ऐसी व्यवस्था संबंधित संस्थान की पूरी जिम्मेदारी है। आदेश का उलघंन करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


