कवर्धा

दो सटोरियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा।

कवर्धा, डी एन योगी

दो सटोरियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा।

आरोपी के कब्जे से 19 नग सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम 1840/ रुपये व 02 डॉट पेन पुलिस ने किया जप्त।

कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक अजाक श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उप. निरीक्षक श्रीमती गीतांजलि सिन्हा के द्वारा कवर्धा शहर में सटटा पट्टी खेलने/खिलाने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने थाना क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है साथ ही थाना क्षेत्र के सक्रिय मुखबीरो को असामाजिक तत्वों की जानकारी देने कहा गया है। इसी तारतम्य में दिनांक- 13.04.2022 को विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि अटल आवास घुघरी रोड कवर्धा निवासी शाहिदा बेगम पति फिरोज खान अपने दुकान में तथा जगेलाल मरकाम पिता पहलू मरकाम निवासी मठपारा कवर्धा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने पान ठेला में लोगों को अधिक धन कमाने का लालच देकर अंको के आंकड़ों में दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित कर रहे हैं। की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी के द्वारा टीम गठित कर मुखबीर के बताए पते पर जाकर रेट कार्यवाही किया गया जिसमें गवाहों के समक्ष 02 आरोपियों को रंगे हाथों सट्टा पट्टी लिख कर अवैध धन अर्जित करते धर दबोचा गया, दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 19 नग सट्टा-पट्टी, नगदी रकम 1840/ रूपये एवं 02 डाट पेन बरामद कर दोनो आरोपियों के विरूद्ध धारा 04 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप. निरीक्षक श्रीमती गीतांजलि सिन्हा के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से प्रधान आरक्षक हिरेन्द्र प्रताप, आरक्षक शशांक तिवारी, गोपाल सिंह, महिला आरक्षक गायत्री पटटावी. लांस नायक देवेन्द्र चन्द्रवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button