कवर्धादुर्ग

कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों को दिए आवश्यक आदेश

कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों को दिए आवश्यक आदेश
कवर्धा,  जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के ने कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कबीरधाम जिले के समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक के लिए आवश्यक आदेशित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायत मुख्यालय में रहे तथा अपना मोबाईल नम्बर चालू रखें। किसी भी प्रकार की ग्रामीण स्तर पर उत्पन्न होने वाली विपरित परिस्थितियों से निपटने के लिये आपको दूरभाष से निर्देशित किया जाएगा।
ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक, मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ऐसे गर्भवती महिलाओं की सूची ले,े जिनका प्रसव डाॅक्टरों द्वारा माह मार्च, अप्रेल एवं मई संभावित बताया गया है। यह सूची तत्काल अपने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद को देवे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी इस सूची को तत्काल जिला पंचायत में स्थापित नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध करावे। मुख्यालय में नही पाए जाने पर कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button