
नगाड़ा बजा रात भर किसान करते रहे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने पदर्शन ,जिला प्रशासन नदारत
पूरे प्रदेश धान खरीदी को लेकर आक्रोषित किसानों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
कवर्धा,पूरे प्रदेश में किसान छत्तीसगढ़ सरकार के धान खरीदी के टाल मटोल व अव्यवस्था पूर्ण नीति से आंदोलित है । जगह जगह चक्का जाम ,पुतला दहन तो कहीं समिति प्रबन्धक को बंधक बनाकर किसान आंदोलन कर रहें । कवर्धा जिले के लगभग धान उपार्जन केंद्रों की यही स्थिति है बारदान का अभाव बताकर लगभग 1 सप्ताह से किसानों को गुमराह किया जा रहा था जैसे तैसे समर्थन मूल्य में शासकीय धान खरीदी का मियाद भी खत्म हो गया ।
इस वर्ष अपना धान बेचने के लिए किसानो को शुरू से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । जैसे तैसे जिले के 70 प्रतिशत किसान ही अपना धान बेच पाएं है शेष किसान धान बेचने के लिए आंदोलित है । ऐसे ही किसान कल दोपहर से जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने धरने पर बैठे है पूरी रात किसान नगाड़ा के धुन में फ़ाग गा कर सरकार व स्थानीय विधायक मंत्री मो अकबर को कोसते रहे ।
वही पिपरिया धान उपार्जन केंद्र में दोपहर 12 बजे से ही सरकारी वेबसाइट ने ऊपर से साइट बन्द किये जाने की सूचना कर धान खरीदी बन्द कर दिया नाराज किसानों ने नेशनल हाइवे 12 अ रायपुर कवर्धा रोड को 20 घँटे से बंद कर रखा है । पर इतने विरोध और नाराजगी के बाद भी जिला प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा न ही किसानों से बात किया न ही जाम खोलने का प्रयाश किया । रायपुर रोड में यातायात पूरी तरह ठप है लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
: तीन दिवस पहले किसानों को आश्वाशन देने वाले कवर्धा,पंडरिया,बोडला एसड़ीएम के झूठे आश्वासन से नाराज किसानों ने जिला कार्यालय के सामने एसडीएम का पुतला फूंका


