कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़   देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट  कवर्धा स्टेडियम अंधेरे में, खिलाड़ियों का भविष्य संकट में!   कवर्धा | 16 जून 2026 छत्तीसगढ़ के “चारागाह अंचल” और खेल प्रतिभाओं की धरती कवर्धा का मुख्य स्टेडियम आज बदहाली और उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। पिछले कई महीनों से स्टेडियम की प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह बंद पड़ी है। जैसे ही सूर्यास्त होता है, पूरा मैदान अंधेरे में डूब जाता है और खिलाड़ियों का अभ्यास रुक जाता है।  जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सपना देखने वाले सैकड़ों युवा खिलाड़ी अब मूलभूत सुविधाओं के अभाव में निराश हैं।  बताया जा रहा है कि पूर्ववर्ती सरकार के समय विधायक निधि से यहां आधुनिक लाइट व्यवस्था लगाई गई थी, जिससे खिलाड़ी सुबह और शाम दोनों समय अभ्यास कर पाते थे। लेकिन वर्तमान में पूरी व्यवस्था निष्क्रिय पड़ी है। ? सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब प्रदेश के यशस्वी गृह मंत्री श्री विजय शर्मा जी के निवास के पास स्थित जिले का मुख्य स्टेडियम ही अंधेरे में है, तो “विकास” और “खेलो इंडिया” के दावे आखिर जमीन पर कब दिखाई देंगे?  शहर कांग्रेस कमेटी कवर्धा ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि —  स्टेडियम की प्रकाश व्यवस्था तत्काल शुरू की जाए।  रखरखाव एवं संचालन के लिए स्थायी व्यवस्था बनाई जाए।  कवर्धा की माटी ने हमेशा प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। खिलाड़ियों को उजाला और बेहतर सुविधाएं देना ही शहर के सम्मान की रक्षा होगी।  सुरेश वर्मा मीडिया प्रभारी, शहर कांग्रेस कमेटी कवर्धा  8109386606 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ 

 देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

 कवर्धा स्टेडियम अंधेरे में, खिलाड़ियों का भविष्य संकट में! 

 कवर्धा | 16 जून 2026

छत्तीसगढ़ के “चारागाह अंचल” और खेल प्रतिभाओं की धरती कवर्धा का मुख्य स्टेडियम आज बदहाली और उपेक्षा का शिकार बना हुआ है।

पिछले कई महीनों से स्टेडियम की प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह बंद पड़ी है। जैसे ही सूर्यास्त होता है, पूरा मैदान अंधेरे में डूब जाता है और खिलाड़ियों का अभ्यास रुक जाता है।

 जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सपना देखने वाले सैकड़ों युवा खिलाड़ी अब मूलभूत सुविधाओं के अभाव में निराश हैं।

 बताया जा रहा है कि पूर्ववर्ती सरकार के समय विधायक निधि से यहां आधुनिक लाइट व्यवस्था लगाई गई थी, जिससे खिलाड़ी सुबह और शाम दोनों समय अभ्यास कर पाते थे। लेकिन वर्तमान में पूरी व्यवस्था निष्क्रिय पड़ी है।

? सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब प्रदेश के यशस्वी गृह मंत्री श्री विजय शर्मा जी के निवास के पास स्थित जिले का मुख्य स्टेडियम ही अंधेरे में है, तो “विकास” और “खेलो इंडिया” के दावे आखिर जमीन पर कब दिखाई देंगे?

 शहर कांग्रेस कमेटी कवर्धा ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि —

 स्टेडियम की प्रकाश व्यवस्था तत्काल शुरू की जाए।

 रखरखाव एवं संचालन के लिए स्थायी व्यवस्था बनाई जाए।

 कवर्धा की माटी ने हमेशा प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। खिलाड़ियों को उजाला और बेहतर सुविधाएं देना ही शहर के सम्मान की रक्षा होगी।

 सुरेश वर्मा

मीडिया प्रभारी, शहर कांग्रेस कमेटी कवर्धा

 8109386606

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button