नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को कुकदुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन पर जिले में महिला तथा बालक, बालिकाओं पर घटित अपराधों तथा गुम बालक/बालिकाओं को जल्द से जल्द दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द करने तथा नाबालिग बालिकाओं से संबंधित अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले के समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा एवं पंडरिया अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री नरेंद्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक श्री लवकुमार कवर के द्वारा गुम बालक/बालिकाओं का पता तलाश कर उन्हें परिजनों को सकुशल सौंपा जा रहा है। इसी कड़ी में नाबालिक के परिजनों के द्वारा थाना कुकदुर आकर दिनांक 03/05/2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया की मेरी नाबालिग बालिका जो दिनांक – 29/04/2021 के रात्रि 8:00 बजे से घर से बिना बताये कही चली गई है। जिसका पता तलाश हमारे द्वारा उसके जाने के हर संभव स्थान पर किया गया, परंतु उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। हमें संदेह है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मेरी नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना कुकदुर में गुम इंसान क्रमांक- 06/21 एवं अपराध क्रमांक- 40/2021 धारा, 363 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामला नाबालिग बालिका से संबंधित होने से मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त प्रकरण की जानकारी वरिष्ठ अधिकारी गणों को दिया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारी गणों से उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर। थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक श्री लवकुमार कवर के कुशल नेतृत्व में थाने में टीम गठित कर उक्त बालिका एवं आरोपी की पता तलाश के लिए टीम रवाना किया गया साथ ही क्षेत्र के मुखबीरो से चर्चा कर आरोपी की पता तलाश की जा रही थी, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा लगातार पता तलाश करने पर पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई और उक्त नाबालिक बालिका को सकुशल जिला दुर्ग के पाटन क्षेत्र से बरामद कर दस्तायाब किया गया है। जिस पर नाबालिक बालिका के द्वारा पुलिस टीम को बताया गया कि अरोपी रमेश पिता अघनु गाड़ा उम्र 22 वर्ष साकिन पीपरछेड़ी थाना छुरा जिला गरियाबंद ( छ.ग. ) के द्वारा मुझे लुभावने सपने दिखाकर बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया था, जिसने मेरे साथ जबरजस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाया है। जिस पर थाना कुकदुर के उक्त प्रकरण में धारा 366, 376 , (N) 2 भादवि 04 , 06 पॉक्सो एक्ट जोड़कर विवेचना में लिया गया, तथा आरोपी रमेश पिता अघनु गाड़ा उम्र 22 वर्ष साकिन पीपरछेड़ी थाना छुरा जिला गरियाबंद ( छ.ग.) के द्वारा अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से प्रकरण में आरोपी के विरुध्द प्रर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर आज दिनांक 18/06/2021 को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक श्री लवकुमार कंवर के कुशल नेतृत्व में थाना कुकदुर पुलिस टीम से उप. निरीक्षक रामकिशन मरकाम , प्र.आर. 92 लवकेश खरे, प्र.आर. 298 महिला प्र.आर. 364 रमसिया कंवर, डोमन बंजारे, आर. 374 अमित ठाकुर , आरक्षक 810 रामकुमार श्याम व थाना कुकदूर के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Spread the love

You missed