कवर्धा कवर्धा विकासखण्ड के ग्राम जमुनिया में ग्राम पंचायत भवन लोकार्पण के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री मो.अकबर छ.ग.शासन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण साहू महामंत्री ,कलीम खान द्वारा खिलेश बंजारे जो मुलनिवासी ग्राम जमूनिया के निवासी है ! को ग्राम गौरव पुरुस्कार से सम्मानित किया गया ! यह परुस्कार इनके विशेष उलपब्धि व सक्रिय कार्य खेल,साहित्य,कला व सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रदान किया गया। छात्र जीवन से ही छात्र राजनीति से जुड़े रहने व खेल व कला साहित्य में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके है व अपने ग्राम,शहर,व अपने राज्य का नाम आगे बढ़ाने के लिए यह सम्मान दिया गया, इससे पहले स्टूडेंट ऑफ द ईयर व बेस्ट खिलाड़ी ऑफ द ईयर व 15 अगस्त में मंत्री से सम्मान प्राप्त कर चुके है। इनकी इस उपलब्धि व सम्मान पर केबिनेट मंत्री मो.अकबर व रामकृष्ण साहू जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी,कलीम खान,सरपंच,उपसरपंच व सचिव सहित समस्त ग्रामवासी व मित्र जनो ने बधाई व शुभकामनाएं दी है ! Spread the love Post navigation छत्तीसगढ़ सरकार जनता और किसानों के हित में ठोस फैसले लेकर अपना वादा पूरा कर रही है- मोहम्मद अकबर सर्व आदिवासी समाज कल्याण समिति जिला कबीरधाम के पदाधिकारी ने आबकारी विभाग जिला कबीरधाम के कस्टडी में हुएँ ,संदिग्ध मौत की न्यायिक जाँच करने व दोषियों के उपर कार्यवाही करने जिलाधीश व,पुलिस अधीक्षक कबीरधाम को ज्ञापन सौंपा।