मॉडल गौठान बिरकोना में भोर कलेवा स्वल्पाहार केन्द्र का हुआ लोकार्पण

मंत्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद लेकर जिला प्रशासन के पहल की तारिफ की

कवर्धा प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज कवर्धा विकासखण्ड के बिरकोना के आदर्श गौठान के समीप बिरकोना में ग्रामीण इंडस्ट्रीयल पार्क को आगे बढ़ाते हुए ‘‘बिहान‘‘ अंतर्गत भोर कलेवा स्वल्पाहार केन्द्र का लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्व.सहायता समूह द्वारा भोर कलेवा स्वल्पाहार केन्द्र का संचालन करेगी। स्वल्पाहार केन्द्र में छत्तीसगढ़ी व्यंजन जैसे खुर्मी, ठेठरी, बड़ा, सलोनी, चिला, चैसेला, भजिया एवं फरा जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाते हुए मंत्री श्री अकबर ने कहा कि महिला समूह को इस कार्य से बहुत लाभ होगा और आर्थिक रूप से तरक्की कर सकेगी। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी ग्रामीण विकास के क्षेत्र में मिल का पत्थर होगी। भोर कलेवा लोकापर्ण के दौरान विधानसभा क्षेत्र पण्डरिया के विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषी शर्मा, कलेक्टरी श्री अवनीश कुमार शरण, पुलिस अधीक्षक डॉ श्री लाल उमेंन्द सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के. सहित श्री राधे लाल भास्कर, श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री कलीम खान, श्री प्रमोद लूनिया, श्री अशोक सिंह एवं ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

लोकापर्ण के अवसर पर मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि नए गौठान निर्माण से ग्रामीणों को लाभ हो रहा है, जिसके कारण सुराजी गांव योजना को व्यापक जन समर्थन मिला हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को गौठान से आजीविका के नए साधन मिले हैं जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा हैं। इसी क्रम में प्रशासन द्वारा महिला समूह को प्रोत्साहित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप भोर कलेवा मुर्त रूप ले सका है। भोर कलेवा संचालन से जुड़ी महिला समूह से मंत्री श्री अकबर ने वार्तालॉप शैली में चर्चा करते हुए पुछा कि सारे खादय सामग्री आपके द्वारा बनाये गये है और इन्हें बेचने का क्या दर रखा गया है। साथ ही समूह की महिलाओं से भोर कलेवा को प्रारंभ करने के बारे में चर्चा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और भोर कलेवा से 500 रूपये का छत्तीसगढ़ी व्यंजन खरीदा। महिला समूह ने अवगत कराया कि भोर कलेवा के रसोई में गोबर गैस का उपयोग इंधन के रूप में होगा। इसके लिए गौठान से गोबर एकत्रित कर गोबर गैस प्लांट में रखा जायेगा जिससे गोबर गैस बनेगा और उसका उपयोग होगा। साथ ही महिला समूह ने मंत्री मोहम्मद अकबर को जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रराज्य मार्ग पर होने से पूरे समय वाहनों तथा लोगों का आवागमन रहता है। जिस कारण भोर कलेवा को एक व्यापक बाजार मिल सकेगा और इससे हमे फायदा होगा।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़