*भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा का भूपेश पर बड़ा हमला*

*भूपेश बघेल को वोट देना यानि छत्तीसगढ़ को लूटने वाले नवाज खान, सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई को वोट देना*

*सौम्या पर मौन रहकर भूपेश ने भ्रष्टाचार स्वीकारा*

  1. *सौम्या, नवाज, अकबर,ढेबर सबके मुखिया भूपेश बघेल*

कवर्धा. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा ने आज कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पूर्व अधिकारी सौम्या चौरसिया की गिरफ़्तारी पर वे खामोश क्यों है? बार-बार सौम्या चौरसिया की जमानत रद्द हो रही हैं वह आपकी उपसचिव रही हैं ऐसे यह संभव ही नहीं हैं की इस भ्रष्टाचार में आप लिप्त नहीं हैं।

श्री वर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल बताए छत्तीसगढ़ की गरीब जनता से हुई लूट में कितना प्रतिशत भूपेश बघेल का हैं, और कितना प्रतिशत सौम्या का, भूपेश बघेल बताए?
चाहे नवाज खान हो या सौम्या चौरसिया या फिर अनिल टूटेजा या फिर विनोद वर्मा या आपके विभाग के अधिकारी समीर विश्नोई ये सभी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में या तो जेल में हैं या तो बेल पर और इनसे आपका सीधा संबंध रहा है तो क्या आप इन सबके ऊपर लगे आरोपों में हिस्सेदार नहीं हैं .?

उन्होंने भूपेश बघेल से सीधा प्रश्न किया कि अगर हिस्सेदारी नहीं है, तो इन सबकी वकालत क्यों की ? लगातार आपके बयान आते रहें की आप इनके साथ में खड़े रहें।
जब शुरुवाती दौर में सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई की गिरफ़्तारी हुई तब आपने चीख-चीख कर उनके निर्दोष होने के दावे किए लेकिन आज लगभग 16 से 18 महीने हो गए उन्हे कोर्ट ने जमानत नहीं दी हैं,अब मौन क्यो है?
मुख्यमंत्री रहते अपनी ही जनता से लूट पर अपने कार्यवाही करने की जगह भ्रष्टाचारियों का साथ दिया क्या आप इस पर शर्मिंदा नहीं हैं?
यह सवाल करते हुए श्री भरत वर्मा ने कहा ये सभी तथ्य बताते हैं की छत्तीसगढ़ के आदिवासियों, अनुसूचित जाति के साथियों पिछड़े वर्ग के लोगों के हक पर जो डाका डाला गया, उसमें भूपेश बघेल भी एक पार्टनर रहे, ऐसे में भूपेश बघेल को वोट देना यानि छत्तीसगढ़ को लूटने वाले नवाज खान, सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई को वोट देना.

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़