कवर्धा

“बिहान“ अंतर्गत भृत्य पद पर संविदा भर्ती हेतु दस्तावेज सत्यापन 8 अक्टूबर को

“बिहान“ अंतर्गत भृत्य पद पर संविदा भर्ती हेतु दस्तावेज सत्यापन 8 अक्टूबर को

कवर्धा,  छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान“ अंतर्गत भृत्य पद संविदा भर्ती हेतु दस्तावेज का सत्यापन करोने महामारी को दृष्टिगत रखते हुए शेष अनुपस्थित अभ्यर्थियां को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए आगामी 8 अक्टूबर को कार्यालयीन अवधि में जिला पंचायत के सभा कक्ष में दस्तावेज सत्यापन किया जायेगा। प्रस्तुत आवेदन पत्र में संलग्न दस्तावेज अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, अनुभवन प्रमाण पत्र, अनापत्ति प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ एक सेट छायाप्रति स्वप्रमाणित प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अनुभव होने की स्थिति में अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति आदेश की मूल प्रति आवश्यक है। अभ्यर्थी निर्धारित समय पर मूल दस्तावेज सहित अपनी उपस्थिति देंगे तथा निर्धारित तिथि में अभ्यर्थी के उपस्थिति नहीं होने एवं वांछित प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर पत्राचार मान्य नहीं होगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button