मंत्री अकबर भाई ने मृत्यु के 7 दिन के भीतर आश्रितों को दिए 12 लाख रुपये की सहायता, राशि कवर्धा :- जिले के विकासखंड बोड़ला के बरघाट बम्हनतरा गांव में गत दिनों आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की असामयिक मृत्यु हो गई थी. क्षेत्रीय विधायक एवं दमदार मंत्री मोहम्मद अकबर जी ने 7 दिवस के भीतर मृतक तीनो महिलाओ के परिवार को 4 – 4 लाख रु का चेक प्रदान किया आज शोक संतप्त परिवार से मिलने ग्राम बरघाट बम्हनतरा पहुंचे और तीनों मृतकों के शोक संतप्त परिवार को ढांढस बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति में मैं सदैव आपके साथ हूं और हर संभव मदद करने के लिए हमेशा तत्पर हूं, और तीनो परिवार को कहा कि आप लोगो को किसी भी प्रकार का समस्या हो आप मेरे को अवगत कराओ मेरे द्वारा हर संभव मदद किया जवेगा का सांत्वना दिया गया,साथ ही उन्होंने ग्राम जरती के यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता स्व. शतानंद वर्मा की भी सर्प दंश से मृत्यु हो गई थी जिसको मंत्री जी की संज्ञान में आने के पश्चात तत्काल सहायता राशि स्वीकृत कराकर ग्राम जरती पहुंचकर शत्रुघ्न वर्मा के पुत्र शतानंद वर्मा की पत्नी को 4 लाख रु के चेक प्रदान किया गया औऱ नगर पंचायत पिपरिया के लॉक डाउन में प्रभावित 82 छोटे छोटे व्यपारियो को 5- 5 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान किया गया इसी प्रकार नगर पंचायत बोड़ला के 6 छोटे व्यपरियो को भी
5-5 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया, ग्राम छुही में जिला पंचायत सदस्य श्री मुखीराम मरकाम जी के यहां दशगात्र कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए मंत्री जी के कवर्धा विधान सभा के लोगों की सहायता एवं समस्या के निराकरण को देख रास्ते के सभी ग्राम लोगो ने आवेदन देने के लिए रास्ते में मंत्री जी की काफिला को रोक रोककर आवेदन दिए जिसको मंत्री जी ने सभी ग्राम के लोगो की समस्या बारीकी से सुने और निराकरण कराने की आस्वासन भी दिये,इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी, महेश शर्मा समन्वयक विधानसभा कवर्धा, अजीत वाजपेई प्रभारी तरेगांव, मुखी राम मरकाम, ब्लॉक अध्यक्ष अजमत उल्लाह खान, प्रभाती मरकाम, कन्हैया अग्रवाल, श्याम तंबोली, होरी साहू,सावित्री साहू,राधेलाल जायसवाल, अशोक सिंह, आकाश केसरवानी, पितांबर वर्मा, मन्नू लाल चंद्रवंशी, छवि वर्मा, राधेलाल भास्कर, विजय सिंह, जनप्रतिनिधि गण, कार्यकर्ता तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.