पालिकाध्यक्ष विकास ने पुरुष पार्षदों के साथ महिलाओं को भी वरिष्ठ पार्षदों के साथ साथ नए पार्षदों को भी दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, सात सभापति में से तीन महिला तो चार पुरुषों को दी विभागीय जिम्मेदारी बालोद।अनीश राजपूत नगर पालिका बालोद अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने सभापति का कमाल संभालने के लिए पुरुष पार्षदों के साथ साथ महिला पार्षदों को भी बरोबर की हिस्सेदारी दी है। आज हर एक क्षेत्र में पुरुषों के साथ महिलाएं भी कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही है जिसे देखते हुए पालिका अध्यक्ष श्री चोपड़ा ने महिला पार्षदों को नगर के विभिन्न अलग-अलग कार्यों के लिए जिम्मेदारी सौंपने का फैसला लिया| साथ ही वरिष्ठ पार्षदों को महत्व देकर नपाध्यक्ष ने उनके अनुभव का लाभ नगर वासियों को मिले इसकी व्यवस्था की है,,अध्यक्ष द्वारा लिए निर्णय को लेकर शहर में ढेरों प्रशंसा हो रही है। ज्ञात हो कि बालोद नगर पालिका इस बरस पिछले बरस के अनुसार कांग्रेस का दबदबा रहा है और यही कारण है कि इस बार भी बालोद नगर का कमाल आने वाले 5 वर्षों के लिए कांग्रेस संभालेगी और इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए नगर के मुखिया के रूप में विकास चोपड़ा को पालिका अध्यक्ष की गद्दी पर बिठाया है। विदित हो कि बालोद नगर में विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी संभालने के लिए सात सभापति की नियुक्ति की जाती है यह कार्य पालिका अध्यक्ष होता है। नपाध्यक्ष विकास ने नगरपालिका उपाध्यक्ष व वार्ड 18 के पार्षद अनिल यादव को खाद्य नागरिक आपूर्ति व पुनर्वास नियोजन विभाग, वार्ड 11 के पार्षद पद्मनी नन्नू साहू को शिक्षा महिला तथा बाल कल्याण विभाग, वार्ड 17 के पार्षद बिरजू ठाकुर को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, वार्ड तेरा के पार्षद योगराज भारती को जल कार्य विभाग, वार्ड चार के पार्षद ज्योति भोलू महाराज को विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग, वार्ड पांच के पार्षद सतीश यादव को आवास, पर्यावरण व लोक निर्माण विभाग व वार्ड 15 के पार्षद धनेश्वरी ठाकुर को राजस्व एवं बाजार विभाग की जिम्मेदारी दी है। नपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि समय-समय पर प्रभारी सदस्यों के कार्यों की समीक्षा जाएगी सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी एकजुट होकर नगर विकास के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान दें। Spread the love Post navigation सुराजी गांव योजना का सपना हुआ साकार बोड़ला जनपद पंचायत क्षेत्र क्रामाक 09 से विवेकानंद चंद्रवंशी से चुनावी बात चीत