कवर्धादुर्ग

धान खरीदी केन्द्र समनापुर के उपार्जन केन्द्र प्रभारी श्री अनिल कुमार मेश्राम तत्काल प्रभाव से निलंबित

धान खरीदी केन्द्र समनापुर के उपार्जन केन्द्र प्रभारी श्री अनिल कुमार मेश्राम तत्काल प्रभाव से निलंबित

कवर्धा  धान खरीदी केन्द्र समनापुर के उपार्जन केन्द्र प्रभारी श्री अनिल कुमार मेश्राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला द्वारा धान खरीदी केन्द्र समानापुर के निरीक्षण के दौरान धान खरीदी निति एवं शासन के निर्देशों के विपरीत बिना ढेरी लगाये खरीदी किया जाना पाया गया जो प्रथम दृष्टि धान खरीदी कार्य में उपार्जन केन्द्र प्रभारी द्वारा गंभीर लापरवाही एवं कर्तव्यों का अवहेलना किया जाना पाया गया। संचालक मंडल एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं दुर्ग के अनुमोदन की प्रत्याशा में श्री मेश्राम को निलंबित किया गया है। आगामी आदेश तक श्री बीरबल सार्वे को धान उपार्जन केन्द्र समनापुर का प्रभारी बनाया गया है। खरीदी धान स्कंध की सुरक्षा एवं परिदान की संपूर्ण जवाबदारी पुर्व केन्द्र प्रभारी श्री अनिल कुमार मेश्राम की ही रहेगी।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button