कलेक्टर ने धान खरीदी प्रक्रिया शुरू होने से पहले तैयारियों का जायजा लिया, दिए आवश्यक दिशा निर्देश कवर्ध्धा। कबीरधाम जिले में धान के अवैध आवक को रोकने के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है। कबीरधाम जिले की सीमा से मध्यप्रदेश सटा होने के कारण यहाँ अवैध धान परिवहन की संभावनाएं अधिक बनी रहती है, इस वजह से जिले में ग्राम खारा, पंडरिया, भेलवाटोला और बरेंडा में चार अंतरराज्यीय चेकपोस्ट बनाए गए है। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण द्वारा आज मंगलवार को सभी चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने साथ ही आश्रम-छात्रावास तथा रेंगाखारकला के निर्माण विश्रामगृह, हाई स्कूल का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री शरण द्वारा चेक़पोस्टो का निरीक्षण करते हुए चेक पोस्टो के पास आवास बनाकर खरीदी सत्र तक निवास करने और अपने अपने शिफ्ट में ड्यूटी करते हुए 24 घंटे निगरानी करने के निर्देश पटवारियों व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को देते हुए इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दिए। उन्होंने चेक़ पोस्टों से संबंधित थाना प्रभारियों को इन चेकपोस्टो पर पर्याप्त सुरक्षा बल प्रदाय करने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रतिदिन गस्त लगाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री शरण ने इसके अलावा उपस्वास्थ्य केंद्र कोयलारझोरी, खारा, रेंगाखारकला एवं कन्या आश्रम रेंगाखारकला का निरीक्षण किया। इस आश्रम के अधीक्षिका को सीसी टीवी कैमरा को तत्काल सुधार करवाने के निर्देश दिए। रेंगाखारकला उपस्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों ने 108 संजीवनी एम्बुलेंस, सोलर पम्प, एमओ की मांग की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान रेंगाखार कला में लोकनिर्माण विभाग के निर्माणाधीन रेस्ट हाउस को जल्द से जल्द पूर्ण करने और हाईस्कूल मैदान में किए गए पौधरोपण फेंसिंग को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बोड़ला। एसडीएम श्री विनय सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। Spread the love Post navigation थाना पांडातराई अंतर्गत ग्राम भरेली में कबीरधाम पुलिस के द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत् किया गया जिला स्तरीय व्हालीबाल प्रतियोगिता का भव्य समापन योगी समाज द्वारा दीपदान व दिवाली मिलन समारोह का आयोजन गोरखनाथ मंदिर प्रांगण में किया गया