शहादत की याद में सिक्ख समाज ने हरीतिमा के संग किया पौधारोपण कवर्धा,डी,एन योगी
सिक्ख धर्म के दसवें गुरु ,श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार सुपुत्रों क्रमशः अजीत सिंह, जुझार सिंह,जोरावर सिंह व फतेह सिंह जिन्हें सम्मान से साहिबजादे के नाम से पुकारा जाता है ,इन वीरों को मुगल शासकों के जुल्म और प्रलोभन के आगे न झुककर अपने धर्म ,कौम और पुरखों के सम्मान की रक्षा का प्रतीक माना जाता है l
सिक्ख समाज कवर्धा ने आज इन साहिबजादों की शहादत की याद में उनके सम्मान स्वरूप हरीतिमा टीम के साथ जिला अस्पताल के पास सार्वजनिक मार्ग पर 5 विभिन्न फलदार और छायादार पौधों का रोपण कर जनता को समर्पित किया l
इस अवसर पर सिक्ख समाज कवर्धा के नव नियुक्त अध्यक्ष सरदार सुरेन्दर सिंह पाहुजा की अगुवाई में पुष्पेंदर सिंह ,कुलजीत मुटरेजा,लवी मुटरेजा,राजेन्द्र सिंह सलूजा, लक्की चावला ,गोल्डी बग्गा,मनजीत सिंह सलूजा,मनिंदर सलूजा और सोनू छाबड़ा सहित हरीतिमा टीम के सभी सदस्य अरदास करते हुए पौधारोपण की तैयारियों को पूर्ण कर कुल 5 पौधों का रोपण कर साहिबजादों की याद को अक्षुण्ण रखने में अपना योगदान किया इसके अलावा हरीतिमा टीम का सम्मान करते हुए पौधारोपण सतत कार्यक्रम के लिए अपनी ओर से कुल 4200 रुपये का सहयोग राशि भी प्रदान कर टीम द्वारा नगर के हरियाली सुधार कार्यक्रम में हरीतिमा के योगदान की सराहना की l