कवर्धा,,, 19 जुलाई 2022 को जीवनदीप कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ कबीरधाम के द्वारा माननीय जिलाधीश को ज्ञापन दिया गया जिसमें  मांग किया गया विषयांतर्गत जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवा जिसमें जिला अस्पताल स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य संचालित किया जा रहा है जिसमें कार्यरत कर्मचारियों को जीवनदीप समिति के माध्यम से वेतन मानदेय पारिश्रमिक दिया जाता है जबकि छत्तीसगढ़ प्रदेश छत्तीसगढ़ वित्त संहिता भाग 2 के परिशिष्ट 6 की नियम 43 में निहित प्रावधानों के अधीन श्रम आयुक्त छत्तीसगढ़ शासन रायपुर द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 की धारा 2 के निहित प्रावधान सह पठित श्रम विभाग की अधिसूचना क्रमांक 3761/613/16-ए/82 दिनांक 25/05/ 1982 के अनुसार कार्यालय श्रम आयुक्त छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना 8 वे अधिनियम 2022 दिनांक 25/03/2022 द्वारा निर्धारित दरों में वृद्धि की गई है उसी के समान जिले में आकस्मिक निधि से वेतन पाने वाले दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए नियमानुसार दैनिक एवं मासिक वेतन की दरें निर्धारित की जाती है जिसके अनुसार जिले के समस्त कर्मचारियों के लिए आपके द्वारा न्यूनतम वेतन विभिन्न श्रेणी हेतु वर्ष में दो बार लागू किया जाता है जिसका लाभ समिति अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा है। जिस हेतु जिलाधीश महोदय ने अपनी सहमति जाहिर की है विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर इस पर उचित कार्यवाही की जाएगी जीवनदीप समिति कर्मचारी कल्याण संघ के संस्थापक सुरेश साहू ने बताया कि वर्षों से काम कर रहे जीवनदीप समिति के कर्मचारियों को उचित मानदेय नहीं दिया जा रहा है कर्मचारी उचित मानदेय नहीं मिलने से हताश हैं महोदय संज्ञान में लेते हुए जीवनदीप समिति कर्मचारियों के हित में एक आवश्यक पहल की जाए वर्तमान समय में महंगाई चरम सीमा पर है परंतु जीवनदीप समिति कर्मचारियों के मानदेय में कोई वृद्धि ना होना बहुत दुखद पहलू है जिस पर संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही करने की कृपा करें जीवनदीप समिति कर्मचारी कल्याण संघ के संयोजक विकास कुमार ने बताया श्रमआयुक्त छत्तीसगढ़ शासन रायपुर द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 की धारा 2 में निहित प्रावधान के अधीन श्रम आयुक्त छत्तीसगढ़ शासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार निर्धारित दर के हिसाब से भुगतान किया जाए। पूर्व में ब्लॉक एवं जिला स्तर पर ज्ञापन दिया जा चुका है जिस पर उचित कार्यवाही से हमें अवगत नहीं कराया गया है एवं संचालक स्वास्थ्य विभाग का पत्र का भी परिपालन नहीं किया गया है इस पर भी पुनर्विचार किया जाए एवं कर्मचारी हित में निर्णय लिया जाए जिला स्तर पर बजट की व्यवस्था नहीं होने पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री माननीय मुख्यमंत्री से ज्ञापन के माध्यम से मांग किया जाएगा जीवनदीप समिति के अंतर्गत जिले में विभिन्न पदों में कर्मचारी स्वास्थ विभाग में अपने दायित्व का निर्वहन पूरे ईमानदारी से राष्ट्र हित मे जान जोखिम में डालकर कोविड-19 में भी निष्ठा पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन किया उसके बाद भी आज पर्यंत तक वेतन वृद्धि में कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिस पर जीवनदीप समिति कर्मचारी कल्याण संघ कबीरधाम के कर्मचारियों ने माननीय कलेक्टर से मांग की है।ज्ञापन में उपस्थित जिलाध्यक्ष सुरेश साहू संयोजक विकास कुमार मीडिया प्रभारी इंद्र कुंभकार प्रदेश सलाहकार नारायण कंडरा सह संयोजक गोपाल खरसोले प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष देवांगन महेशिया भास्कर सोन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष राकेश यादव एवम अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

पका साथी

विकास कुमार
सुरेश साहू
संस्थापक जीवनदीप समिति कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीशगढ़

राकेश यादव
ब्लाक अध्यक्ष पंडरिया

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़