कवर्धादुर्ग

छात्र रवि खांडे को मिला दो लाख रुपये की सहायता राशि:मंत्री अकबर का जताया आभार

छात्र रवि खांडे को मिला दो लाख रुपये की सहायता राशि:मंत्री अकबर का जताया आभार
कवर्धा,,,कबीरधाम जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के एक प्रतिभावान छात्र रविशंकर खांडे पिता साहेब लाल खांडे ग्राम अमलीमालगी पंडरिया को स्वेच्छानुदान मद से मंत्री अकबर ने ₹200000 का चेक प्रदान किया. ज्ञात हो कि रविशंकर खांडे चिकित्सा शिक्षा के लिए चयनित होकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर में अध्ययनरत हैं उनकी अनुपस्थिति में उनके पिता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चेक प्राप्त किया. मंत्री अकबर की इस सहृदयता पर पिता की आंखें भर आई और मंत्री के स्थानीय कार्यालय में पहुंचकर निज सहायक कीर्तन शुक्ला के माध्यम से उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र जांगड़े, सुधांशु बघेल, युवराज नारंग, प्रशांत प्रशांत खांडे आदि उपस्थित थे.

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button