कलेक्टर,एसपी सहित आला अफसरों ने एक साथ मतदान किया कवर्धा, कबीरधाम जिले के कवर्धा नगरीय निकाय में आज लोकतंत्र को मजबूत बनाने के संदेश के साथ कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के संग आज जिले के आला अफसरों ने एक साथ मतदान केंद्र पहुँच कर मतदान किया। कलेक्टर श्री शरण से साथ श्रीमती रुद्राणी सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह, एसडीएम श्री विपुल गुप्ता, डीएसपी श्री अजीत ओगरे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने सुबह मतदान केंद्र (कन्या महाविद्यालय) पहुँच कर मतदान किया। कलेक्टर श्री शरण ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि कबीरधाम जिले के 6 नगरीय निकायों में निर्धारित समय सुबह 8 बजे से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में 124 मतदान केंद्र बनाए गए है। कवर्धा में 49 मतदान केंद्र बनाए गए है। पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त किया गया है। Spread the love Post navigation कवर्धा नगर पालिका शितला वार्ड में शिवसेना के समर्थन में ऊमडा जनशैलाब ! कवर्धा शहर में हुआ,मतदान का प्रतिशत,पुुुरूष71,55,महिला69,81 कुुल 70,68% मतदान…..8 6प्रत्याशियों की किस्मत बंद हुई मत पेटी के अंदर…..अब सभी कर रहे 24 तारीख का इंतज़ार…