कवर्धादुर्ग

कलेक्टर ने दिए जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 2-2 क्विंटल चावल और राशन की व्यवस्था करने के निर्देश

कवर्धा, । राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के पूर्ण नियंत्रण के लिए पूरे प्रदेश में लॉक डाउन किया गया है। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 2-2 क्विंटल चावल और राशन की व्यवस्था करने के लिए जिले के सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए है।

उल्लेखनीय है कि नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए संपूर्ण जिले में धारा 144 (1) तथा पूरे जिले को लाॅकडाउन किया गया है। जिसके कारण निर्माण एवं मजदूरी मूलक कार्य प्रभावित हुए है और लोगो के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

कलेक्टर श्री शरण ने उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में 2-2 क्विंटल चावल और 25-50 किलो दाल (आवश्यकतानुसार) की व्यवस्था तत्काल करना सुनिश्चित के कहा है। सब्जी या अन्य खाद्य पदार्थो की आवश्यकता पड़े तो मूलभूत की राशि अथवा 14वे वित्त की राशि का समाजिक निगमित दायित्व मद से जरूरत मंद परिवारों के लिये राशन आदि (चावल,दाल,सब्जी) की व्यवस्था की जाए। अपरिहार्य स्थिति में ऐसे परिवारो को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया जाए

Spread the love

Related Articles

Back to top button