कवर्धादुर्ग

कबीरधाम : खपरी(झलमला) के धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी तत्काल प्रभाव से कार्य से पृथक

मामला : भोले-भाले किसानों के साथ छल कपट कर टोकन जारी में अनियमितता कर रहा था

कवर्धा, कबीर क्रांति,कवर्धा विकासखण्ड के खपरी(झलमला) के धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी श्री राकेश चन्द्रवशी को उनके लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से कार्य से पृथक कर दिया गया है। उन्होंने समिति के छोटे किसानों को ताक में रखते हुए स्वेच्छाचरित ढंग से एक ही व्यक्ति को एक दिन में दो टोकन जारी किया गया था और तीन अन्य कृषकों को भी टोकन जारी किया गया। इस प्रकार 566 क्विंटल अधिक धान आवक के लिए टोकन जारी किया था। उनका यह कृत्य धान खरीदी नियम और निर्देशों का विपरीत था। जांच में यह सही पाया गया।

गौरतलब है कि जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण द्वारा धान खरीदी के लिए धान उपार्जन प्रभारी और ऑपरेटर के लिए टोकन जारी करने में मनमानी नहीं किये जाने निर्देशित किया गया था। निर्देश के बाद भी धान उपार्जन केन्द्र खपरी(झलमला) के धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी श्री राकेश चंद्रवंशी द्वारा धान खरीदी के दौरान 12 दिसंबर और 17 दिसंबर को खरीदी करने के लिए 17 कृषकों को धान की मात्रा 829.80 क्विंटल का टोकन जारी किया था और 16 दिसंबर को तात्कालिक स्वेच्छाचरित ढंग से एक ही व्यक्ति को एक दिन में दो टोकन जारी किया गया था और तीन अन्य कृषकों को भी टोकन जारी किया गया। इस प्रकार 566 क्विंटल अधिक धान आवक के लिए टोकन जारी किया जाना पाया गया। 17 दिसंबर के लिए अधिक मात्रा में टोकन जारी किया गया, जो कि सही पाया गया है। उक्त कृत्य धान उपार्जन नीति एवं शासन के दिशा निर्देशों की अवहेलना है। उक्त लापरवाही पूर्ण कृत्य के कारण श्री राकेश चंद्रवंशी को धान उपार्जन केन्द्र खपरी(झलला) को तत्काल धान खरीदी प्रभारी से पृथक किया गया गया है। उनके स्थान पर धान खरीदी के लिए श्री पवन कुमार चंद्रवंशी (लिपिक) को आगामी आदेश तक खरीदी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button