कवर्धादुर्ग

कबीरधाम कलेक्टर ने रंजीतपुर,रणवीरपुर, मोहगांव और बिरोडा धान खरीदी उपार्जन केंद्र का आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया, विभिन्न प्रजातियों के 790 बोरा धान अमानक मिले

धान खरीदी प्रभारी के साथ नोडल, नायाब तहसीलदार और पटवारी को नोटिश जारी करने के निर्देश

छोटे किसानों को प्राथमिकता में धान का टोकन जारी करने के निर्देश

कलेक्टर ने बेमेतरा और राजनांदगांव सीमावर्ती इलाकों के चेकपोस्ट का निरीक्षण किया

कवर्धा। कबीरधाम कलेक्टर  अवनीश कुमार शरण ने आज मंगलवार को सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के रंजीतपुर,रणवीरपुर, मोहगांव और बिरोडा धान खरीदी उपार्जन केंद्र का आकस्मिक रूप से निरीक्षण कर वहाँ चल रहे धान खरीदी कार्यो का जायजा लिया।
कलेक्टर श्री शरण ने आकस्मिक निरीक्षण में आज टोकन के आधार पर इन उपार्जन केंद्रों में धान बिक्री के धान की नमी जांच और धान की गुणवत्ता जांज की। इन केंद्रों में धान की ढेरी लगाने के बाद भी अमानक धान खरीदी करने पर नायाब तहसीलदार, पटवारी, नोडल अधिकारी, धान खरीदी प्रभारियों को कारण बताओ नोटिश जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में इन उपार्जन केंद्रों से 790 बोरा धान लगभग 316 क्विंटल धान को अमानक पाए गए।
उपार्जन केंद्र मोहगांव में 300, रंजीतपुर में 250, बिरोड़ा में 150 और रणवीरपुर में 90 बोरा धान अमानक मिले।

कलेक्टर श्री शरण ने धान उर्पाजन केन्द्रों का अकास्मिक रूप से मुआयना करते हुए प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नही होनी चाहिए। पंजीकृत सभी किसानों को उनके सुविधा के आधार पर ग्रामवार टोकन जारी करे। टोकन जारी करते समय छोटे किसानों को प्राथमिकता के आधार पर टोकन जारी करे।उन्होंने यहां धान खरीदी की व्यवस्था, बरसात को देखते हुए धान के रख-रखाव, तारपोलीन की व्यवस्था के साथ-साथ उपयोग में लाये गए बारदानों और शेष उपलब्ध बारदानों का मिलान भी किया।
कलेक्टर ने धान बेचने आए किसानों से चर्चा करते हुए उनके द्वारा लाए गए ऋण पुस्तिका,जारी टोकन के आधार पर आनलाईन दर्ज रकबा से मिलान किया। कलेक्टर ने उजार्जन केन्द्रों में किसानों से चर्चा करते हुए बताया कि पंजीकृत सभी किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल के मान से शत प्रतिशत धान की खरीदा जाएगा।

कलेक्टर ने इन दोनों धान खरीदी केन्द्रों में पाया कि बदले मौसम और पानी गिरने की संभावना को देखते हुए यहां खरीदे गए धान को तारपोलिन के माध्यम से ढंक दिया गया है। इसी तरह धान को जमीन की नमी एवं पानी से बचाने ड्रेनेज के माध्यम से एवं चबूतरें में रखा गया है। कलेक्टर ने इन केन्द्रों में खरीदे जा रहे धान की गुणवत्ता को भी परखा और निर्देशित किया कि धान निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप ही खरीदे जाए और किसी भी हालत में अवैध धान नहीं खरीदा जाए। उन्होंने धान स्टैकिंग व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए, शीध्र सही करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री भूपेन्द्र ठाकुर और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के जिला नोडल अधिकारी श्री बद्री प्रसाद चन्द्रवंशी उपस्थित थे।

*बेमेतरा और राजनांदगांव सीमावर्ती इलाकों के चेकपोस्ट का निरीक्षण किया*

कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने कबीरधाम जिले में पड़ोसी राज्यो और सीमावर्ती जिले बेमेतरा और राजनादगांव से आने वाले धान के अवैध परिवहनों को पूरी तरह से बंद करने और अवैध परिवहनो पर कड़ी निगरानी के लिए बनाएं गए निरोधी बैरियर और बनिया बैरियर का भी आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने बैरियर से निगरानी के लिए तैनात कर्मचारियों की सतर्कता जांच करने के लिए बैरियर से पहली अपनी गाड़ी रुकवाई और बैरियर की सभी गतिविधियों का दूर से ही अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा की इस मार्ग से गुजरने वाले सभी मालवाहकों का पूरी गम्भीरता से जांच करे। किसी वाहन में धान की लोडिंग मिलने पर वाहन चालकों से कड़ी पूछताछ करें। दस्तावेजों का जांज करे, बिना अनुमति के धान परिवहन करने वाले वाहनों जब्ती की कार्यवाही करें।
उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में पड़ोसी राज्यो और सीमावर्ती जिलों से आने वाले धान परिवहनों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी का रही है। जिले में सीमावर्ती राज्यो और जिले के मुख्य प्रवेश मार्गो पर कुल 15 चेक बैरियर बनाये गए है। राज्यो के सीमावर्ती क्षेत्र खारा, पंडरिया खुर्सीपार, मेडवाटोला, सरईसेत, बरेण्डा बितली, सिवनीखुर्द (कोसाटोला), सिवनीखुर्द(खुटाटोला), तरमा, बरबसपुर भालूझोला, झलमला छदमपुर, चिल्फी, धवईपानी, अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट तैयार किया गया। इसके अलावा मैदानी इलाकों में 5 चेक पोस्ट बनिया, नरोधी, दशरंगपुर, चुचरूंगपुर, सिवनीखुर्द, में सतत निगरानी रखी जा रही है।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button