कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने किया राजानवागांव और रेंगाखार खुर्द धान उर्पाजन केन्द्रों का मुआयना अमानक धान खरीदी करने पर रेंगाखार खुर्द और राजानंवागांव धान खरीदी प्रभारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश कवर्धा, कबीर क्रांति,कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण और जिले के नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के. द्वारा आज देर शाम राजानांवगांव और रेंगाखार खुर्द धान उर्पाजन केन्द्रों का अकास्मिक रूप से मुआयना किया। उन्होंने यहां धान खरीदी की व्यवस्था, बरसात को देखते हुए धान के रख-रखाव, तारपोलीन की व्यवस्था के साथ-साथ उपयोग में लाये गए बारदानों और शेष उपलब्ध बारदानों का मिलान भी किया। कलेक्टर ने धान बेचने आए किसानों से चर्चा करते हुए उनके द्वारा लाए गए ऋण पुस्तिका,जारी टोकन के आधार पर आनलाईन दर्ज रकबा से मिलान किया। कलेक्टर ने दोनों उजार्जन केन्द्रों में किसानों से चर्चा करते हुए बताया कि पंजीकृत सभी किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल के मान से शत प्रतिशत धान की खरीदा जाएगा। कलेक्टर ने इन दोनों केन्द्रो में सोमवार को खरीदी किए गए धान का जांच परीक्षण भी किया। खरीदी धान बोरे में अमानक स्तर के धान खरीदी करने पर कलेक्टर ने दोनों प्रभारियों के विरूद्ध शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। धान उर्पाजन केन्द्र इस अवसर पर अनुविभागीय दंडाधिकारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री भूपेन्द्र ठाकुर और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के जिला नोडल अधिकारी श्री बद्री प्रसाद चन्द्रवंशी उपस्थित थे। कलेक्टर ने इन दोनों धान खरीदी केन्द्रों में पाया कि बदले मौसम और पानी गिरने की संभावना को देखते हुए यहां खरीदे गए धान को तारपोलिन के माध्यम से ढंक दिया गया है। इसी तरह धान को जमीन की नमी एवं पानी से बचाने ड्रेनेज के माध्यम से एवं चबूतरें में रखा गया है। कलेक्टर ने इन केन्द्रों में खरीदे जा रहे धान की गुणवत्ता को भी परखा और निर्देशित किया कि धान निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप ही खरीदे जाए और किसी भी हालत में अवैध धान नहीं खरीदा जाए। Spread the love Post navigation 75 बोरा धान 30 क्विंटल मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए जप्त किया गया । सुराजी गांव से आत्मनिर्भर होती महिलाएं, समूह ने तारफेंसिंग का काम शुरू किया