कवर्धारायपुर

वार्ड क्रं. 03 के बिन्नू तिवारी सहित 40 कार्यकर्ताओ ने किया कांग्रेस प्रवेश

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने रायपुर निवास में गमछा पहनाकर किया स्वागत

वार्ड क्रं. 03 के बिन्नू तिवारी सहित 40 कार्यकर्ताओ ने किया कांग्रेस प्रवेश

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने रायपुर निवास में गमछा पहनाकर किया स्वागत

कवर्धा-डी एन योगी कबीर क्रांति

 कवर्धा,,कैबिनेट मंत्री व विधायक मो.अकबर के नेतृत्व में कबीरधाम जिले में विकास की गंगा बह रही है। नगर पालिका क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नागरिकों की मांग पर विकास के कार्य तत्काल स्वीकृत हो रहे हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यों व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर मार्गदर्शन व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा की सक्रियता से प्रभावित होकर आज नगर पालिका कवर्धा शहर के वार्ड क्रं 03 के पूर्व पार्षद प्रत्याशी बिन्नू धर्मेन्द्र तिवारी अपने वार्ड के 40 व्यक्तियों ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष रायपुर स्थित निवास कार्यालय में कांग्रेस प्रवेश किया। मंत्री श्री अकबर ने कांग्रेस प्रवेश करने वाले सभी लोगों का तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया व उन्हें बधाई दी।

कांग्रेस प्रवेश करने वालों के नाम
कांग्रेस प्रवेश करने वाले में बिन्नू धर्मेंद्र तिवारी, लाला चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी, रविंद्र चंद्रवंशी, गौकरण , अनुज जायसवाल, अतुल भट्ट, रोमन चंद्रवंशी दीपक चंद्रवंशी मुकेश साहू रूपेश साहू पुन्नी दास ,तीज राम, दिनेश्वर, श्रीमती सुनीता गुप्ता सुमित्रा निर्मलकर गिरजा पांडे, अमरीका साहू ,संगीता साहू, ज्योति गुप्ता रमैया साहू पुष्पा वर्मा सवाना साहू जमुना दुर्गा साहू गंगा साहू दीपा साहू, अमेरिका पति रामचंद्र पूर्णिमा निर्मलकर परदेसी साहू गौरी धु्रव, दुर्गा ठाकुर अमृता यादव गायत्री पिता धनुष खुशी यादव पिता शिवराम जमुना यादव अंबिका निर्मलकर जानकी बाई दीपमाला रामफूल ,राखी निर्मलकर रामकली धुर्वे चंद्रिका बाई, आरती चैहान अन्य लगभग 45 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया।
सभी शामिल कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के निवास कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के प्रति आस्था व्यक्त की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनहितकारी शासन एवं विकास के प्रति मोहम्मद अकबर की ललक से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करना चाहते है। कैबिनेट मंत्री ने इन लोगों की इच्छा का सम्मान करते हुए इन्हें कांग्रेस प्रवेश कराया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार तिवारी, मनोज दुबे, कांग्रेसी कीर्ती शर्मा उपस्थित रहकर सभी ने कांग्रेस प्रवेश करने वालो की स्वागत कर बधाई दिये।

Related Articles

Back to top button