कबीरधामः उपार्जन केंद्रों तक कोचियों और बिचोलियों का धान रोकने धान खरीदी के लिए जारी टोकन से गिरदावारी और रकबा से होना भौतिक सत्यापन

कलेक्टर ने गन्ना उत्पादक क्षेत्र कुंडा और महली के धान उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया

कलेक्टर ने कहा- वास्तविक किसानों का लाभ पहुचाने,धान के बिचौलियों, अवैध परिवहनों और भंडारण पर सख्त कार्रवाई करें

कवर्धा, । कबीरधाम जिले में वास्तविक किसानों को धान बिक्री का वाजिब हक दिलाने के लिए धान उपार्जन केन्द्रों धान बिक्री के लिए जारी की जाने वाली टोकन को फसल रकबा के लिए तैयार किए गिरदावरी रिपोर्ट तथा उनके खसरा-रकबा से मिलानकर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने कबीरधाम जिले में वास्तविक किसानों को शासन की इस योजना का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ धान खरीदी केन्द्रों में पारदर्शिता लाने, धान के अवैध परिवहनों तथा धान के अवैध भंडारण, बिक्री को रोकने और बिचैलियों पर कार्यवाही करने के लिए संबंधित एसडीएम, तहसीलदार,खाद्य विभाग और निगरानी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होने किसानों से यह भी आग्रह किया है कि अगर उनके उपार्जन केन्द्रों के आसपास धान के अवैध परिवहन और भण्डारण और बिचोलियों द्वारा धान की खरीदी कर भण्डारण किया जा रहा है, इसकी है तो तत्काल जिला खाद्य कार्यालय दूरभाष क्रमांक 07741-232048 पर जानकारी दे सकते है। जानकारी देने वालोें का नाम गुप्त रखा जाएगा।

कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने धान जिले के गन्ना उत्पादन क्षेत्र पंडरिया विकासखंड के कुण्डा और महली धान उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस धान उपार्जन केन्द्रों में पंजीयन किसानों तथा किसानों की सुविधाएं के लिए उनके सहुलियतें को ध्यान में रखते हुए धान बिक्री के लिए जारी टोकन की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने के लिए किसानों से चर्चा भी की। उनहोन स्वयं जारी टोकन के आधार गिरदावरी रिपोर्ट से मिलान भी किया। उन्होने संबंधित पटवारियों को टोकन के आधार पर गिरदावरी रिपोर्ट के साथ-साथ रकबा का भी भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कुण्डा और महली उपार्जन केन्द्रोें का निरीक्षण करते हुए वहां किसानों के लिए पर्याप्त छांव,पीने के लिए पानी तथा अन्य मुलभूत सुविधाएं उपलबध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री शरण ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वास्तविक किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ पहुंचाने के लिए

सभी शाखा प्रबंधक, पर्यवेक्षक और फड़ प्रबंधक अपने अधीनस्थ धान उपार्जन केन्द्रों में टोकन सूची उपलब्ध कराकर, दूसरे दिन सत्यापित टोकन की सूची के अनुसार धान खरीदी करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने इस निर्देश को सभी 86 धान उपार्जन केन्द्रों तक तथा नोडल अधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश देते हुए पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने यह भी कहा कि सभी उपार्जन केन्द्रों में गन्ना उत्पादक किसानों तथा गन्ना बिक्री के लिए पंजीकृत किसानों का नाम, उनके कुल रकबा की सूची उपलब्ध कराने तथा टोकन से मिलान के भी निर्देश दिए है ताकि धान उत्पादक किसानों को इसका भरपूर लाभ मिल सकें।

*86 उपार्जन केन्द्रों में 173 नोडल  अधिकारियों की निगरानी*

कबीरधाम जिले में पडोसी राज्यों से आने वाले धान के अवैध परिवहन, भंडारण तथा वास्तविक किसानों को गुमराह कर अवैध बिक्री करने वाले बिचैलियों पर निगरानी रखने के लिए जिले के 86 उपार्जन केन्द्रों में 172 नोडल और सहायक नोडल अधिकारी तैनात किए गए है। एक उपार्जन केन्द्रों में एक नोडल और एक सहायक नोडल बनाए गए है। इसके अलावा समितिवार अलग से निगरानी टीम तैयार की गई है।

*कुण्डा और महली उपार्जन केन्द्र में 2085 पंजीकृत किसान*

कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने आज पंडरिया विकासखंड के गन्ना उत्पादक क्षेत्र कुण्डा और महली धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। यहां बताया गया कि इन दोनों उपर्जान केन्द्ररों में 2085 धान उत्पादक किसानों का पंजीयन किया गया है। कलेक्टर ने इस क्षेत्र के सभी गन्ना उत्पादक किसानों के गन्ना बिक्री के लिए पंजीकृत किसानों की सूची, रकबावार संबंधित सभी उपार्जन केन्द्रों में उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए है। कलेक्टर ने टोकन जारी के बाद गन्ना और धान उत्पादक किसानों के रकबा का भौतिक सत्यापन करने के भी निर्देश दिए है। यहां बताया गया कि कुण्डा उपार्जन केन्द्र में एक हजार और महली उपार्जन केन्द्र में 1085 पंजीकृत किसान है। कुण्डा उपार्जन के अंतर्गत ग्राम कुण्डा, लोखान, माकरी, गिरधारी कांपा और सेन्हाभाटा है।

*धान खरीदी का डाटा उसी दिन अनिवार्यतः अपलोड करना होगा*

कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने धानजर्पान केन्द्रों में बिचोलियों और कोचियों का धान रोकन के लिए जिला नोडल, सहायक नोडल, पटवारियों,समिति प्रबंधक और फड़ प्रभारियों के लिए अलग-अलग दिशा-निर्देश जारी किए है। कलेक्टर ने सभी निर्देशों का पूरी कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री शरण ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि उपार्जन केन्द्रों में प्रतिदिन धान खरीदी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी और संबंधित अनिवार्यतः उपस्थित देना होगा। अनुपस्थित नोडल अधिकारी और पटवारियों के विरूद्ध शो-काॅज नोटिस जारी करते हुए कार्यवाही की जाएगी। कोचियों और बिचैलियों का धान किन्ही भी परिस्थति में समिति में नहीं आएं, इसकी विशेष ध्यान दिया जाएं। नमी मापक यंत्र का अनिवार्यतः उपयोग किया जाए और 17 प्रतिशत से अधिक नमी पाए जाने पर खरीदी ना किया जाए। बारदानों की सुरक्षा के लिए सुनिश्चित कार्यवाही की जाए। समिति और मार्कफेड के मध्य अनुबंध की कार्यवाही अविलंब हो। टोकन काटने के समय किसान ऋण पुस्तिका का पंजीयन सूची एवं पटवारी सत्यापन सूची से मिलान के बाद ही टोकन जारी करें। समितियों द्वारा धान मोटा में महामाया धान एवं पतला में से एचएमटी व आईआर 36 का पृथक से स्टेग लगाई जाए। स्टेग निर्धारित मापदण्डों के तहत लगाई जावें। समितियों द्वारा जारी किए गए डाटा सर्वर में अपलोड अनिवार्यतः शाम 7 बजे तक कराएं। नए बोरो के साथ-साथ पुराने बोरों में भी स्टेंशिल लगाई जाए। धान खरीदी का डाटा उसी दिन अनिवार्यतः अपलोड की जाएं। बरदाना देने से पहले किसान के धान का अच्छी तरह जाॅच कर सुनिश्चित कर लें कि धान मानक श्रेणी का है या नहीं। नोडल अधिकारियों और अन्य निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा धान स्टाॅक एवं बारदानों का सत्यापन समय-समय पर आवश्यक रूप से किया किया जाएं।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़